छात्र आंदोलन पर संवैधानिक पदों पर अभद्र और मानहानिकारक पोस्ट की गई थी। अब ऐसा करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने X (पूर्व में ट्विटर) से नाम-पता समेत पूरी जानकारी मांगी है।
छात्र आंदोलन के दौरान संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट मामले में एक्शन लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) से आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों की जानकारी मांगी है। इतना ही नहीं X ने ऐसे कंटेंट हटाने और जांच में सहयोग के लिए संबंधित यूजर्स का पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध कराने का नोटिस भेजा है।
दरअसल, यह कार्रवाई एक शिकायत मिलने के बाद शुरू हुई है। इसमें हाल के छात्र आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत संवैधानिक पदों पर आसीन व्यक्तियों के खिलाफ अभद्र और अपमानजनक भाषा वाले वीडियो और पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आए थे। इसी मामले को आधार बनाकर अब जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
पुलिस ने एक्स से यूजर्स की पूरी जानकारी मांगी
दिल्ली पुलिस ने एक्स को भेजे पत्र में कहा गया है कि संवैधानिक प्रमुखों के खिलाफ कथित रूप सले अपमानजनक, भ्राम और मानहानिकारक सामग्री प्रसारित की जा रही है। पुलिस ने ऐसे सभी पोस्ट और वीडियो तुरंत हटाने का अनुरोध किया है। साथ ही संबंधित अकाउंट होल्डर्स का नाम,पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य डिटेल उपलब्ध कराने को कहा गया है।
जांच के लिए लॉगिन रिकॉर्ड भी मांगा
पुलिस ने केवल पहचान संबंधी जानकारी ही नहीं, बल्कि संबंधित अकाउंट्स के लॉगिन और लॉगआउट रिकॉर्ड भी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। जांच एजेंसियों ने यह भी कहा है कि यदि प्लेटफॉर्म के पास कोई अतिरिक्त तकनीकी जानकारी मांगी है। वह जो मामले की जांच में मदद कर सकती है उसे भी साझा करने की बात कही है। साथ ही संबंधित पोस्ट और वीडियो का रिकॉर्ड भविष्य की जांच के लिए सुरक्षित रखने को कहा गया है।
छात्र आंदोलन के बाद बढ़ी कार्रवाई
यह कदम उस दौर के बाद उठाया गया है जब छात्र आंदोलन के दौरान कई प्रदर्शनकारियों के कैमरों और सोशल मीडिया पर संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। उस समय कई वीडियो और पोस्ट व्यापक रूप से शेयर किए गए थे। इन पर जांच एजेंसियों की नजर है।
कुछ लोगों ने पब्लिकली माफी मांगी
छात्र आंदोलन समाप्त होने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी टिप्पणियों पर सार्वजनिक रूप से खेद भी जताया था। आपत्तिजनक बातें करने वालों में से एक ट्रांसजेंडर मेकअप आर्टिस्ट और रियलिटी शो में भाग ले चुकी जानमोनी दास भी शामिल हैं। उन्होंने पीएम मोदी और उनके माता-पिता को लेकर की गई अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए सार्वजनिक माफी जारी की थी। इस मामले में अब पुलिस की जांच इस बात पर केंद्रित है कि संबंधित पोस्ट और अकाउंट से जुड़े तथ्यों कि पुष्टि कर आगे की कानूनी प्रक्रिया कैसे बढ़ाई जाए।