गुरुग्राम में Google की बड़ी डील

Google का गुरुग्राम में बड़ा दांव, 6.17 लाख स्क्वायर फीट ऑफिस स्पेस लीज पर लिया; 5 साल में चुकाएगी ₹671 करोड़

Google India ने गुरुग्राम के एट्रियम प्लेस में 6.17 लाख स्क्वायर फीट ऑफिस स्पेस लीज पर लिया है। कंपनी अगले 5 वर्षों में ₹671 करोड़ किराया चुकाएगी। जानिए इस डील का रियल एस्टेट और रोजगार बाजार पर क्या अ

By : स्वदेश डेस्क
Google का गुरुग्राम में बड़ा दांव, 6.17 लाख स्क्वायर फीट ऑफिस स्पेस लीज पर लिया; 5 साल में चुकाएगी ₹671 करोड़

भारत में प्रीमियम ऑफिस स्पेस की बढ़ती मांग के बीच Google India ने गुरुग्राम में एक बड़ी रियल एस्टेट डील की है। कंपनी ने गुरुग्राम के एट्रियम प्लेस में करीब 6.17 लाख स्क्वायर फीट ऑफिस स्पेस लीज पर लिया है। इस समझौते के तहत Google अगले पांच वर्षों में लगभग 671 करोड़ रुपये किराये के रूप में चुकाएगी।

यह सौदा सिर्फ एक कॉरपोरेट लीज एग्रीमेंट नहीं माना जा रहा, बल्कि भारत में तेजी से बढ़ रहे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) और प्रीमियम कमर्शियल रियल एस्टेट बाजार की मजबूती का संकेत भी दे रहा है। ऐसे समय में जब कई वैश्विक कंपनियां भारत में अपने ऑपरेशन बढ़ा रही हैं, Google का यह कदम खास महत्व रखता है।

हर महीने 10 करोड़ रुपये से ज्यादा किराया देगी Google

दस्तावेजों के अनुसार Google ने गुरुग्राम स्थित एट्रियम प्लेस के टावर-1 में 6,17,448 स्क्वायर फीट ऑफिस स्पेस लिया है। यह प्रोजेक्ट DLF और Hines का संयुक्त उपक्रम है कंपनी प्रति स्क्वायर फीट 171 रुपये की दर से हर महीने लगभग 10.55 करोड़ रुपये किराया देगी। इसके अलावा 63.65 करोड़ रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट भी जमा कराया गया है।

दिलचस्प बात यह है कि समझौते में हर तीन साल बाद किराये में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रावधान भी रखा गया है। यह लीज 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी मानी गई है और भवन की दूसरी मंजिल से लेकर 16वीं मंजिल तक के हिस्से को कवर करती है।

Google लगातार बढ़ा रही है भारत में अपनी मौजूदगी

दरअसल, यह पहली बार नहीं है जब Google ने भारत में बड़े स्तर पर ऑफिस स्पेस लिया हो। पिछले साल भी कंपनी ने मैनेज्ड वर्कस्पेस प्रदाता Table Space से लगभग 5.5 लाख स्क्वायर फीट ऑफिस स्पेस लीज पर लिया था। इसके अलावा कंपनी ने में करीब 8.7 लाख स्क्वायर फीट के अपने ऑफिस स्पेस की लीज भी रिन्यू की थी। इससे साफ संकेत मिलता है कि Google भारत को अपने वैश्विक संचालन का एक महत्वपूर्ण केंद्र मान रही है।

गुरुग्राम क्यों बन रहा है वैश्विक कंपनियों की पहली पसंद?

गुरुग्राम पिछले कुछ वर्षों में देश के सबसे बड़े कॉर्पोरेट हब के रूप में उभरा है। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, मेट्रो कनेक्टिविटी, आधुनिक ऑफिस परिसरों और प्रतिभाशाली कार्यबल की उपलब्धता ने इसे बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए आकर्षक बनाया है। हाल ही में Airbnb ने भी अपने ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर के लिए गुरुग्राम में ऑफिस स्पेस लीज पर लिया है। इससे यह संकेत मिलता है कि वैश्विक कंपनियां लंबे समय के लिए भारत में निवेश बढ़ाने के मूड में हैं।  यही वजह है कि कमर्शियल रियल एस्टेट सेक्टर में प्रीमियम ग्रेड-ए संपत्तियों की मांग लगातार बढ़ रही है।

क्या है GCC और क्यों बढ़ रही है इसकी मांग?

अब समझिए कि इस पूरी कहानी का सबसे अहम पहलू क्या है। भारत में ऑफिस स्पेस की मांग को सबसे ज्यादा बढ़ावा ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स यानी GCC दे रहे हैं।  GCC किसी विदेशी कंपनी के ऐसे केंद्र होते हैं जहां आईटी सेवाएं, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, डेटा एनालिटिक्स, साइबर सिक्योरिटी और एडवांस टेक्नोलॉजी से जुड़े काम किए जाते हैं। रियल एस्टेट रिपोर्ट्स के अनुसार 2026 की पहली तिमाही में देशभर में करीब 20.7 मिलियन स्क्वायर फीट ऑफिस स्पेस लीज पर लिया गया, जिसमें लगभग 44 प्रतिशत हिस्सेदारी केवल GCC की रही।

इस तरह की बड़ी लीज डील्स का असर केवल रियल एस्टेट बाजार तक सीमित नहीं रहता। जब Google जैसी कंपनियां बड़े पैमाने पर ऑफिस स्पेस लेती हैं, तो स्थानीय स्तर पर रोजगार, सपोर्ट सर्विसेज, परिवहन, हॉस्पिटैलिटी और टेक्नोलॉजी सेक्टर में भी अवसर बढ़ते हैं। 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026