Breaking News
  • श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा का चुनाव शून्य, MP हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
  • खामेनेई के बेटे मुजतबा नए सुप्रीम लीडर बने: ट्रम्प ने कहा था- मेरे बिना सुप्रीम लीडर न चुनें
  • ईरान जंग से सेंसेक्स 2,300 अंक गिरकर 76,500 पर आया:निफ्टी भी 700 अंक टूटा
  • भारत फिर बना टी20 किंग:इतिहास रचते हुए भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन
  • क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: 28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026, शेड्यूल में बदलाव
  • हाई कोर्ट का अहम फैसला: हिंदू रीति अपनाने वाले आदिवासी भी हिंदू विवाह अधिनियम के दायरे में

होम > टेक

BMW Neue Klasse i3

BMW की नई इलेक्ट्रिक सेडान Neue Klasse i3 18 मार्च को होगी पेश, 805 किमी रेंज का दावा

BMW 18 मार्च 2026 को अपनी नई इलेक्ट्रिक सेडान Neue Klasse i3 पेश करेगी। 805 किमी रेंज, 108 kWh बैटरी और 400kW फास्ट चार्जिंग के साथ यह Tesla Model 3 और Audi A4 e-tron को टक्कर दे सकती है।


bmw की नई इलेक्ट्रिक सेडान neue klasse i3 18 मार्च को होगी पेश 805 किमी रेंज का दावा

नई दिल्ली।  इलेक्ट्रिक कार बाजार में मुकाबला लगातार तेज हो रहा है और इसी बीच जर्मन ऑटो दिग्गज BMW अपनी नई इलेक्ट्रिक सेडान Neue Klasse i3 को 18 मार्च 2026 को वैश्विक स्तर पर पेश करने जा रही है। यह कंपनी की नई Neue Klasse इलेक्ट्रिक रेंज की दूसरी कार होगी। इससे पहले इसी प्लेटफॉर्म पर आधारित BMW iX3 SUV पेश की जा चुकी है। नई i3 दरअसल कंपनी की लोकप्रिय BMW 3 Series सेडान का पूरी तरह इलेक्ट्रिक अवतार मानी जा रही है।दिलचस्प बात यह है कि “i3” नाम पहले भी BMW की एक छोटी हैचबैक EV के लिए इस्तेमाल हुआ था, जिसे 2022 में बंद कर दिया गया था।

दमदार बैटरी और 800 किमी से ज्यादा रेंज

ऑटो रिपोर्ट्स के मुताबिक नई इलेक्ट्रिक सेडान में 108 kWh का NMC बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है।डुअल मोटर सेटअप के साथ यह सिस्टम करीब 569 हॉर्सपावर और 645 Nm टॉर्क जनरेट कर सकता है। कंपनी का दावा है कि इसकी WLTP रेंज 805 किलोमीटर तक हो सकती है। चूंकि सेडान कारों में SUV के मुकाबले एयरोडायनामिक ड्रैग कम होता है, इसलिए यह कार BMW iX3 से भी ज्यादा दूरी तय कर सकती है। 

सुपरफास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी

नई i3 BMW की नई बैटरी आर्किटेक्चर पर आधारित होगी। इसमें 400kW तक की DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की बात कही जा रही है, जबकि AC चार्जिंग स्पीड अधिकतम 22kW होगी। इसके साथ BMW का खास “Heart of Joy” कंट्रोल यूनिट भी दिया जाएगा। यह सिस्टम कार की ड्राइविंग, ब्रेकिंग और स्टेबिलिटी जैसी कई प्रक्रियाओं को मिलीसेकंड में कंट्रोल करता है। 

height=683

कैसा होगा कार का डिजाइन

नई i3 के डिजाइन की झलक सबसे पहले BMW Vision Neue Klasse कॉन्सेप्ट कार में देखने को मिली थी। कार के फ्रंट में BMW की पहचान मानी जाने वाली किडनी ग्रिल होगी, लेकिन इस बार यह LED लाइटिंग के साथ चमकती हुई दिखाई दे सकती है। इसके अलावा स्मूथ बॉडी पैनल, BMW का सिग्नेचर Hofmeister kink C-pillar डिजाइन, पीछे की तरफ ट्रेपेजॉइडल टेल लैंप। कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में करीब 40 नए या अपडेटेड मॉडल इसी Neue Klasse डिजाइन और टेक्नोलॉजी पर आधारित होंगे।

इंटीरियर में मिलेगा नया डिजिटल अनुभव

नई i3 का इंटीरियर काफी मॉडर्न और मिनिमलिस्टिक हो सकता है। कार में एक खास पैनोरमिक डिस्प्ले मिलेगा जो विंडस्क्रीन की पूरी चौड़ाई में फैला होगा। इसके अलावा इंफोटेनमेंट और कार सेटिंग्स के लिए 17.9-इंच की बड़ी स्क्रीन दी जा सकती है। यह सिस्टम BMW के नए OS X ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा।

इन इलेक्ट्रिक कारों से होगा मुकाबला

ग्लोबल EV बाजार में नई i3 का मुकाबला कई बड़ी इलेक्ट्रिक सेडान से होगा, जिनमें प्रमुख हैं

  • Tesla Model 3

  • Audi A4 e-tron

  • Mercedes-Benz C-Class EV

ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर BMW अपने दावों के मुताबिक रेंज और टेक्नोलॉजी देती है, तो यह कार प्रीमियम इलेक्ट्रिक सेडान सेगमेंट में बड़ा बदलाव ला सकती है।