Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > खेल

टीम इंडिया के इस स्टार से अनबन के चलते यशस्वी जायसवाल ने छोड़ी मुंबई टीम, 3 साल से चल रहा था वि

टीम इंडिया के इस स्टार से अनबन के चलते यशस्वी जायसवाल ने छोड़ी मुंबई टीम, 3 साल से चल रहा था विवाद...

टीम इंडिया के इस स्टार से अनबन के चलते यशस्वी जायसवाल ने छोड़ी मुंबई टीम 3 साल से चल रहा था विवाद

Yashasvi Jaiswal vs Ajinkya Rahane : यशस्वी जायसवाल ने 1 अप्रैल को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को पत्र लिखकर गोवा टीम से खेलने की इच्छा जताई, जिसे तुरंत मंजूरी मिल गई। अब 2025-26 सीजन में घरेलू क्रिकेट में वह गोवा की ओर से खेलते नजर आएंगे और उन्हें इस टीम की कप्तानी भी सौंपी जा सकती है। जायसवाल ने अपने फैसले का कारण बेहतर अवसर बताया है।

हालांकि, आईपीएल के बीच में इस फैसले ने सभी को चौंका दिया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फैसले के पीछे टीम इंडिया के अनुभवी खिलाड़ी और मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ लंबे समय से चली आ रही अनबन का बड़ा हाथ है। माना जा रहा है कि इसी विवाद के चलते जायसवाल ने मुंबई का साथ छोड़ने का फैसला किया।

यशस्वी और रहाणे के बीच तनाव

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यशस्वी जायसवाल का मुंबई क्रिकेट सेटअप से अलग होने का फैसला सिर्फ गोवा की कप्तानी के लिए नहीं था, बल्कि मैनेजमेंट और टीम के माहौल से असंतुष्टि भी इसकी बड़ी वजह रही। बताया जा रहा है कि खराब प्रदर्शन के बाद लगातार दबाव और संदेह के घेरे में रखे जाने से जायसवाल नाखुश थे।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि जायसवाल और मुंबई की फर्स्ट क्लास टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे के बीच रिश्ते काफी समय से खराब चल रहे थे। यह तनाव 2022 में तब शुरू हुआ जब एक मैच के दौरान स्लेजिंग को लेकर रहाणे ने यशस्वी को अनुशासन तोड़ने की सजा देते हुए मैदान से बाहर भेज दिया था।

दरअसल जायसवाल साउथ जोन के बल्लेबाज रवि तेजा को स्लेज कर रहे थे और रहाणे को लगा कि उन्होंने सीमा पार कर दी है। सजा के बाद जायसवाल ने गुस्से को अपनी बैटिंग में तब्दील करते हुए दूसरी पारी में 323 गेंदों पर 30 चौके और 4 छक्कों की मदद से 265 रनों की यादगार पारी खेल डाली।

किटबैग किक विवाद ने बढ़ाई खटास

पिछले घरेलू सीजन में मुंबई और जम्मू-कश्मीर के बीच रणजी ट्रॉफी मैच में यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। इस मैच में मुंबई को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद कोच ओमकार साल्वी और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जायसवाल की प्रतिबद्धता और खेल के प्रति उनकी गंभीरता पर सवाल उठाए थे।

प्रबंधन की आलोचना से जायसवाल परेशान थे और गुस्से में उन्होंने कप्तान रहाणे के किटबैग पर लात मार दी थी। यह घटना दोनों के बीच रिश्ते और खराब होने की वजह बनी। इस विवाद ने जायसवाल और रहाणे के बीच कड़वाहट को और गहरा कर दिया, जिसका असर जायसवाल के मुंबई टीम छोड़ने के फैसले पर भी पड़ा।

इससे पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी जायसवाल के शॉट सेलेक्शन को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। जायसवाल को लग रहा था कि उन्हें लगातार गलत तरीके से निशाना बनाया जा रहा है। इन सभी वजहों ने मिलकर जायसवाल को मुंबई टीम छोड़ने पर मजबूर कर दिया।

Related to this topic: