Breaking News
  • महाराष्ट्र के अकोला-वर्धा सबसे गर्म पारा 45°C पहुंचा, MP-छत्तीसगढ़ में लू का अलर्ट
  • उत्तर प्रदेश में 44 ASP अफसरों के तबादले, श्रेष्ठा ठाकुर को ATS लखनऊ भेजा
  • MP की 23634 पंचायतों, 444 तहसीलों में लगेंगे विंड सिस्टम, हर 15 मिनट में मौसम और बारिश की जानकारी मिलेगी
  • उत्तर प्रदेश में 40 IAS के ट्रांसफर, 15 जिलों के DM बदले
  • तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 23 की मौत, रेसक्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल
  • अमेरिका का चीन से आ रहे ईरानी जहाज पर कब्जा, ईरान ने कहा- जल्द जवाब देंगे

होम > खेल

मुंबई और दिल्ली के बीच आज फाइनल मुकाबला! जानिए किसका पलड़ा भारी?

मुंबई और दिल्ली के बीच आज फाइनल मुकाबला! जानिए किसका पलड़ा भारी?


मुंबई और दिल्ली के बीच आज फाइनल मुकाबला जानिए किसका पलड़ा भारी

MI Vs DC Records : क्या हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस दूसरी बार महिला प्रीमियर लीग की चैंपियन बन पाएगी या फिर दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला खिताब जीत पाएगी? आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। लेकिन सवाल यह है कि दोनों टीमों में से किसका पलड़ा भारी है? क्या मुंबई इंडियंस दिल्ली के खिलाफ ग्रुप स्टेज में मिली दो हार का बदला ले पाएगी? गौरतलब है कि पिछले दो मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को हराया था।

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

अब तक मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स 7 बार आमने-सामने हुई हैं, जिसमें दिल्ली ने 4 बार मुंबई को हराया है, जबकि मुंबई ने दिल्ली को 3 बार हराया है। इस आंकड़े के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स का मुंबई इंडियंस के खिलाफ पलड़ा भारी रहा है। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि फाइनल में किस टीम का पलड़ा भारी रहेगा। आपको याद दिला दें कि दोनों टीमें महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन के फाइनल में आमने-सामने हुई थीं, जहां हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

दिल्ली कैपिटल्स ने तीसरे सीजन में भी फाइनल में बनाई जगह

मेग लैनिंग की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार तीसरी बार महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में जगह बनाई है, लेकिन फिर भी अपना पहला खिताब जीतने से चूक गई है। पहले सीजन के फाइनल में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया था। इसके बाद दूसरे सीजन में दिल्ली को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स दोनों बार फाइनल में हारी है। अब सवाल यह है कि क्या दिल्ली कैपिटल्स इस बार अपना पहला खिताब जीतने में सफल होगी?

विजेता को मिलेगी कितनी प्राइज मनी

पिछले साल की बात करें तो WPL 2025 की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को 6 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिली थी। हालांकि, BCCI ने अभी तक WPL 2025 के विजेता को दी जाने वाली पुरस्कार राशि की घोषणा नहीं की है, लेकिन इस बार भी चैंपियन टीम को 6 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिलने की संभावना है। वहीं, पिछले साल उपविजेता टीम को 3 करोड़ रुपये मिले थे। आपको याद दिला दें कि WPL 2024 में भी मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल खेला गया था, जिसमें मुंबई ने दिल्ली को 7 विकेट से हराया था। अब दो साल बाद दिल्ली कैपिटल्स को इसका बदला लेने का मौका मिल रहा है।