Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > खेल

25वें ग्रैंड स्लैम के लिए कोर्ट में उतरेंगे जोकोविच, सोमवार से टूर्नामेंट का आगाज़

25वें ग्रैंड स्लैम के लिए कोर्ट में उतरेंगे जोकोविच, सोमवार से टूर्नामेंट का आगाज़

25वें ग्रैंड स्लैम के लिए कोर्ट में उतरेंगे जोकोविच सोमवार से टूर्नामेंट का आगाज़

Novak Djokovic eyes on winning record 25th Grand Slam title: दुनिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच एक बार फिर इतिहास रचने के इरादे से कोर्ट पर उतरने को तैयार हैं। जोकोविच की नजर सोमवार से शुरू हो रहे विंबलडन 2025 में अपने रिकॉर्ड 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब पर है। 38 वर्षीय सर्बियाई स्टार से जब उनके संन्यास के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि इस पर अभी कुछ तय नहीं हुआ है।

जोकोविच ने संन्यास पर तोड़ी चुप्पी

विंबलडन से पहले जब नोवाक जोकोविच से संन्यास को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने बेहद साफ और संतुलित जवाब दिया। उन्होंने कहा, "क्या यह मेरा आखिरी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट हो सकता है? इस पर अभी मैं पक्के तौर पर कुछ नहीं कह सकता।" 38 वर्षीय जोकोविच ने आगे कहा कि वह अभी भी खेलना चाहते हैं, लेकिन भविष्य के बारे में कोई निश्चित योजना नहीं है। "मेरी इच्छा है कि मैं कई और साल टेनिस खेलूं। मैं शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को फिट बनाए रखना चाहता हूं, लेकिन उम्र के इस मोड़ पर कोई भी कुछ निश्चित नहीं कह सकता,"

विंबलडन में जोकोविच के पास इतिहास रचने का मौका

सात बार के विंबलडन चैंपियन नोवाक जोकोविच इस साल एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड की ओर बढ़ना चाहते हैं। उनका मानना है कि ऑल इंग्लैंड क्लब उन्हें 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का सबसे बेहतर मौका दे सकता है। जोकोविच ने कहा, "मैं मानता हूं कि विंबलडन में फिर से चैंपियन बनने का यह मेरे लिए सबसे अच्छा मौका हो सकता है। यह पूरी तरह परिस्थितियों पर निर्भर करेगा, लेकिन अभी मैं खुद को काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं।" मंगलवार को जोकोविच पहले दौर में फ्रांस के एलेक्जेंडर मुलर के खिलाफ कोर्ट पर उतरेंगे