लॉर्ड्स ऑनर्स बोर्ड पर क्यों नहीं दर्ज हो पाया सचिन तेंदुलकर का नाम? जानिए इस ऐतिहासिक बोर्ड से

लॉर्ड्स ऑनर्स बोर्ड पर क्यों नहीं दर्ज हो पाया सचिन तेंदुलकर का नाम? जानिए इस ऐतिहासिक बोर्ड से जुड़ी पूरी कहानी

By : Rashmi Dubey
लॉर्ड्स ऑनर्स बोर्ड पर क्यों नहीं दर्ज हो पाया सचिन तेंदुलकर का नाम? जानिए इस ऐतिहासिक बोर्ड से जुड़ी पूरी कहानी

 Lord's honours board: क्रिकेट की दुनिया में लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड को ‘क्रिकेट का मक्का’ कहा जाता है। हर क्रिकेटर का सपना होता है कि वह इस ऐतिहासिक मैदान पर खेले और अपना नाम लॉर्ड्स के ऑनर्स बोर्ड पर दर्ज करवाए। यह बोर्ड सिर्फ उन्हीं खिलाड़ियों को सम्मान देता है, जिन्होंने लॉर्ड्स में टेस्ट मैच के दौरान असाधारण प्रदर्शन किया हो । हैरानी की बात ये है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगाने वाले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम इस बोर्ड पर नहीं है। आखिर क्यों? आइए जानते हैं इसकी पूरी वजह।

कैसे मिलता है लॉर्ड्स ऑनर्स बोर्ड पर नाम?

लॉर्ड्स ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज करवाना किसी भी क्रिकेटर के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक माना जाता है। इस बोर्ड पर बल्लेबाजों का नाम तब दर्ज होता है जब वे लॉर्ड्स में किसी टेस्ट मैच की एक पारी में शतक (100 या उससे ज्यादा रन) बनाते हैं। वहीं गेंदबाजों को ऑनर्स बोर्ड पर जगह तब मिलती है जब वे एक पारी में 5 विकेट या पूरे मैच में 10 विकेट झटकते हैं।

सचिन तेंदुलकर का लॉर्ड्स में प्रदर्शन रहा फीका

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भले ही अपने 24 साल के शानदार करियर में 100 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाए हों, लेकिन लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर वो कभी शतक नहीं बना सके। यही कारण है कि उनका नाम लॉर्ड्स ऑनर्स बोर्ड पर दर्ज नहीं हो सका। सचिन ने इस ऐतिहासिक मैदान पर 5 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर सिर्फ 37 रन रहा। इसके अलावा उन्होंने तीन वनडे मुकाबले भी लॉर्ड्स में खेले, जिनमें उनका सर्वाधिक स्कोर 30 रन रहा। इतनी महान उपलब्धियों के बावजूद लॉर्ड्स का यह एक रिकॉर्ड सचिन के नाम नहीं हो पाया।

लॉर्ड्स ऑनर्स बोर्ड पर दर्ज हैं कुछ खास भारतीय नाम

लॉर्ड्स ऑनर्स बोर्ड पर भारत के कुछ ही खिलाड़ियों को जगह मिली है, जिन्होंने इस ऐतिहासिक मैदान पर यादगार प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी में जिन भारतीय दिग्गजों का नाम इस बोर्ड पर दर्ज है, उनमें वीनू मांकड़, दिलीप वेंगसरकर, गुंडप्पा विश्वनाथ, रवि शास्त्री, मोहम्मद अजहरुद्दीन, अजीत अगरकर, राहुल द्रविड़, अजिंक्य रहाणे और केएल राहुल शामिल हैं।

वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद निस्सर, अमर सिंह, एन अमरनाथ, विनू मांकड़, आरबी देसाई, बीएस चंद्रशेखर, बीएस बेदी, कपिल देव, चेतन शर्मा, बीएसके प्रसाद, आरपी सिंह, प्रवीण कुमार, भुवनेश्वर कुमार और ईशांत शर्मा जैसे नाम शामिल हैं, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से इस प्रतिष्ठित बोर्ड पर जगह बनाई है। 

संबंधित सामग्री

40 साल पहले भारतीय कप्तान के लिए बंद थे लॉर्ड्स के दरवाजे, अब वहीं क्रांति गौड़ ने दर्ज कराया नाम

40 साल पहले भारतीय कप्तान के लिए बंद थे लॉर्ड्स के दरवाजे, अब वहीं क्रांति गौड़ ने दर्ज कराया नाम

जिस लॉर्ड्स में कभी भारतीय महिला कप्तान को पवेलियन में प्रवेश नहीं मिला था, उसी मैदान पर क्रांति गौड़ ने पांच विकेट लेकर ऑनर्स बोर्ड में जगह बनाई और इतिहास रच दिया।

Jul 13, 2026
लॉर्ड्स में पहली बार महिला टेस्ट मैच, भारत और इंग्लैंड के नाम दर्ज होगा ऐतिहासिक पल

लॉर्ड्स में पहली बार महिला टेस्ट मैच, भारत और इंग्लैंड के नाम दर्ज होगा ऐतिहासिक पल

भारत और इंग्लैंड की महिला टीमें 10 जुलाई को लॉर्ड्स में पहला महिला टेस्ट मैच खेलेंगी। 142 साल के इतिहास में पहली बार बनने जा रहा यह रिकॉर्ड महिला क्रिकेट के लिए बड़ा मील का पत्थर होगा।

Jul 09, 2026
क्या है ICC Hall of Fame? जिसमें शामिल हुए भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली, बर्थडे पर बड़ा तोहफा

क्या है ICC Hall of Fame? जिसमें शामिल हुए भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली, बर्थडे पर बड़ा तोहफा

आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होकर सौरव गांगुली भारत के 12वें क्रिकेटर बन गए हैं। जानिए यह सम्मान कितना खास है, किन खिलाड़ियों को मिलता है और दादा का करियर क्यों रहा यादगार।

Jul 08, 2026