Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > खेल

आखिर कौन हैं 21 साल के दानिश मालेवार, दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में पहले दिन ही जड़े 198 रन

आखिर कौन हैं 21 साल के दानिश मालेवार, दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में पहले दिन ही जड़े 198 रन

आखिर कौन हैं 21 साल के दानिश मालेवार दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में पहले दिन ही जड़े 198 रन

Who Is 21 Year Old Danish Malewar : दलीप ट्रॉफी के नॉकआउट चरण की शुरुआत धमाकेदार रही। सेंट्रल जोन के युवा बल्लेबाज दानिश मालेवार ने पहले ही दिन शानदार बल्लेबाज़ी से सबका ध्यान खींचा। उन्होंने 219 गेंदों पर नाबाद 198 रन ठोकते हुए 35 चौके और 1 छक्का जड़ा। अब वह अपने करियर के पहले दोहरे शतक से महज़ 2 रन दूर हैं। आइए जानते हैं इस उभरते सितारे दानिश मालेवार के बारे में...

नागपुर से निकला क्रिकेट का युवा सितारा

21 साल के दानिश मालेवार इस समय दलीप ट्रॉफी में सेंट्रल जोन का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 8 अक्टूबर 2003 को नागपुर में जन्मे दानिश विदर्भ की घरेलू टीम से क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास करियर की शुरुआत आंध्र के खिलाफ नागपुर में की थी। डेब्यू मैच की दूसरी पारी में 61 रन बनाकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

रणजी से लेकर दलीप ट्रॉफी तक लगातार चमक

दानिश मालेवार ने अपने फर्स्ट क्लास करियर का पहला शतक गुजरात के खिलाफ लगाया था। इसके बाद रणजी ट्रॉफी के फाइनल में शतक ठोककर उन्होंने विदर्भ को खिताबी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अब दलीप ट्रॉफी 2025 में भी दानिश ने अपनी लय बरकरार रखते हुए नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ 139 गेंदों में शतक पूरा किया ।

मालेवार-पाटीदार की धमाकेदार पारियों से सेंट्रल जोन मजबूत

नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले के पहले दिन सेंट्रल जोन ने 2 विकेट के नुकसान पर 432 रन ठोक डाले। शुरुआत खराब रही और टीम ने महज़ 4 रन पर पहला विकेट खो दिया था, लेकिन इसके बाद दानिश मालेवार और आर्यन जुयाल ने 341 रनों की साझेदारी कर मैच का रुख पलट दिया। आर्यन 60 रन बनाकर आउट हुए। वहीं कप्तान रजत पाटीदार ने 96 गेंदों पर 125 रनों की तूफानी पारी खेली।

Related to this topic: