Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > खेल

क्या हुआ ऐसा कि लाइव मैच में भड़क उठे पंत? अंपायर पर नाराज़गी की वजह आई सामने, VIDEO

क्या हुआ ऐसा कि लाइव मैच में भड़क उठे पंत? अंपायर पर नाराज़गी की वजह आई सामने, VIDEO

क्या हुआ ऐसा कि लाइव मैच में भड़क उठे पंत अंपायर पर नाराज़गी की वजह आई सामने video

Tensions Rise on Day 3 of the Headingley Test: हेडिंग्ले टेस्ट में मुकाबला जितना रोचक हो रहा है उतना ही दिलचस्प हो गया है मैदान पर खिलाड़ियों का रिएक्शन भी। तीसरे दिन जब टीम इंडिया धीरे-धीरे मैच पर पकड़ बना रही थी तभी एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने सभी का ध्यान खींचा। भारतीय कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान ऋषभ पंत ने अंपायर क्रिस गैफनी से एक अपील की, लेकिन मांग ठुकराए जाने के बाद पंत का गुस्सा लाइव कैमरे में साफ नज़र आया।

अंपायर से गेंद बदलने की मांग पर भड़के पंत

हेडिंग्ले टेस्ट में जब इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक और बेन स्टोक्स तेजी से रन बना रहे थे, तब भारतीय कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान ऋषभ पंत ने अंपायर क्रिस गैफनी से खराब गेंद को बदलने की अपील की। ​​गैफनी ने इसे खारिज कर दिया। यह कहते हुए कि गेंद अभी बदलने लायक नहीं है। इस पर ऋषभ पंत को गुस्सा आ गया और उन्होंने अंपायर के सामने ही गेंद को जमीन पर फेंक दिया। पंत की इस हरकत को देखकर दर्शकों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। हालांकि उन्होंने तुरंत ही अपने गुस्से पर काबू पा लिया।


टीम इंडिया के पास मैच में वापसी का मौका

तीसरे दिन के खेल के दौरान खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 327 रन बना लिए हैं। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने ओली पोप को 106 रन पर आउट किया, जबकि मोहम्मद सिराज ने बेन स्टोक्स को 20 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा। अब भारतीय गेंदबाजों को जल्द से जल्द बचे हुए विकेट चटकाकर इंग्लिश टीम को ऑलआउट करना होगा।

Related to this topic: