Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > खेल

विवेक पाल ने नेशनल जूनियर चैंपियनशिप में किया कमाल, 1500 मीटर दौड़ में दिलाया झारखंड को गोल्ड

विवेक पाल ने नेशनल जूनियर चैंपियनशिप में किया कमाल, 1500 मीटर दौड़ में दिलाया झारखंड को गोल्ड

विवेक पाल ने नेशनल जूनियर चैंपियनशिप में किया कमाल 1500 मीटर दौड़ में दिलाया झारखंड को गोल्ड

Jharkhand Vivek Pal Won Gold Medal: होनहार धावक विवेक पाल ने 23वीं नेशनल जूनियर फेडरेशन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड का नाम रोशन किया। 22 से 24 जून तक वाराणसी (बनारस) में आयोजित इस प्रतियोगिता में विवेक ने जबरदस्त रफ्तार दिखाते हुए गोल्ड अपने नाम किया।

झारखंड के लाल विवेक पाल ने दौड़ में रचा इतिहास

भाटिया एथलेटिक्स अकादमी के प्रतिभाशाली धावक विवेक पाल ने 23वीं नेशनल जूनियर फेडरेशन चैंपियनशिप में 1500 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीतकर पूरे बोकारो का मान बढ़ाया है। पिछले 5 वर्षों से बोकारो थर्मल में लगातार कड़ी मेहनत कर रहे विवेक की इस उपलब्धि पर उन्हें ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं।

किसान के बेटे ने लहराया परचम

झारखंड के बोकारो जिले से ताल्लुक रखने वाले विवेक एक किसान के बेटे हैं। उनके परिवार में पिता, बुजुर्ग मां, एक भाई और एक बहन हैं। सीमित संसाधनों और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद विवेक ने हार नहीं मानी। खेतों की मिट्टी से निकले इस युवा ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर अपनी पहचान बनाई है।

देश की उम्मीद बना विवेक पाल

विवेक पाल अब देश की नई एथलेटिक उम्मीद भी बन चुके हैं। उनके पिता की उम्र 68 वर्ष और मां की उम्र 62 साल है। बोकारो थर्मल के एक साधारण से घर से निकलकर विवेक ने नेशनल जूनियर फेडरेशन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर जो उपलब्धि हासिल की है। 

Related to this topic: