Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > खेल

सरकार से मिली राशि से विनेश फोगाट खोलेंगी इंटरनेशनल खेल अकादमी, युवाओं को मिलेगा फायदा...

सरकार से मिली राशि से विनेश फोगाट खोलेंगी इंटरनेशनल खेल अकादमी, युवाओं को मिलेगा फायदा...

सरकार से मिली राशि से विनेश फोगाट खोलेंगी इंटरनेशनल खेल अकादमी युवाओं को मिलेगा फायदा

Vinesh Phogat expressed gratitude : हरियाणा की जुलाना विधानसभा से कांग्रेस विधायक और अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट ने राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली 4 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि को लेकर अपना आभार व्यक्त किया है। यह राशि उन्हें पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के लिए दी जाएगी। विनेश ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि वह इस पुरस्कार राशि का उपयोग इंटरनेशनल लेवल की एक खेल अकादमी की स्थापना में करेंगी।

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक इनाम नहीं बल्कि एक अवसर है, जिससे उनका सपना साकार होगा और आने वाली पीढ़ियों को आगे बढ़ने का मंच मिलेगा।

विनेश ने चुना सपना, छोड़ा सरकारी नौकरी का ऑफर

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए तीन विकल्पों की पेशकश की थी। कैश अवार्ड, आवासीय भूखंड और सरकारी नौकरी। चूंकि विनेश वर्तमान में जुलाना से कांग्रेस विधायक हैं, इसलिए वह सरकारी नौकरी नहीं ले सकती थीं।

ऐसे में उन्होंने कैश अवार्ड और आवासीय भूखंड को चुनने का फैसला किया। अब वह इस सम्मान को एक नई शुरुआत के रूप में देख रही हैं, जिससे उनका सपना यानि एक इंटरनेशनल लेवल की खेल अकादमी बनाना साकार हो सकेगा।

ओलिंपिक में चूकीं विनेश

विनेश फोगाट पेरिस ओलिंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले के करीब पहुंच गई थीं, लेकिन मात्र 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के चलते उन्हें मुकाबले से बाहर कर दिया गया। इसके बावजूद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उनके प्रयासों को सम्मानित करते हुए सिल्वर मेडलिस्ट जैसा दर्जा देने का ऐलान किया था।

हालांकि सम्मान की यह घोषणा महीनों तक कागजों तक ही सीमित रही। जब आठ महीने बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो विनेश ने विधानसभा के बजट सत्र में इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया और सरकार को उसके वादे की याद दिलाई।