Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > खेल

Vaibhav Suryavanshi Breaks Duleep Trophy Record

15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड बनाया

वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में 81 गेंदों पर 92 रन की पारी खेली। 15 साल 157 दिन की उम्र में फिफ्टी लगाकर उन्होंने 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।


15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी का कमाल दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड बनाया

Vaibhav Suryavanshi Fifty In Duleep trophy |

बेंगलुरु। वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में शानदार बल्लेबाजी करते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया। ईस्ट जोन की ओर से खेलते हुए उन्होंने 81 गेंदों पर 92 रन की पारी खेली। इस दौरान वैभव ने 7 छक्के और 7 चौके लगाए।

42 गेंदों पर पूरा किया अर्धशतक

वैभव ने अपनी पारी के दौरान 42 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने हाल ही में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले सारांश जैन की गेंद पर छक्का लगाकर फिफ्टी पूरी की। अर्धशतक तक पहुंचने में वैभव ने 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 38 रन बाउंड्री से बनाए। बाद में उन्हें हर्ष दुबे ने आउट किया।

57 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

वैभव ने यह उपलब्धि 15 साल और 157 दिन की उम्र में हासिल की। इसके साथ ही उन्होंने दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने का 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले लक्ष्मण सिंह ने 1969 में 16 साल और 23 दिन की उम्र में फिफ्टी लगाई थी।

क्वार्टर फाइनल में गेंद से किया था कमाल

क्वार्टर फाइनल में वैभव बल्ले से सिर्फ 8 रन बना सके थे। हालांकि गेंदबाजी में उन्होंने 11 रन देकर 2 विकेट लिए थे। ईस्ट जोन ने उस मुकाबले में नॉर्थ ईस्ट जोन को पारी और 210 रन से हराया था।

2026 में 161 छक्के लगा चुके हैं

वैभव सूर्यवंशी ने 2026 में टी-20, वनडे और रेड-बॉल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। इस साल सभी फॉर्मेट और मैचों को मिलाकर उनके नाम 161 छक्के हैं। इसमें IPL 2026 के 72 छक्के भी शामिल हैं। इस आंकड़े के साथ वे 2026 में 100 से ज्यादा छक्के लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज बताए गए हैं।

रिकल्टन और फिन एलन 99 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर

2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की सूची में दक्षिण अफ्रीका के रियान रिकल्टन और न्यूजीलैंड के फिन एलन 99-99 छक्कों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। मिचेल मार्श 95 छक्कों के साथ चौथे और इशान किशन 89 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। इस सूची में रहमनुल्लाह गुरबाज, निकोलस पूरन, टिम सीफर्ट, करनबीर सिंह और जोस बटलर भी शामिल हैं।

2026 में 3 शतक और 14 अर्धशतक

वैभव ने 2026 में इंडिया अंडर-19, इंडिया ए, भारतीय टीम, राजस्थान रॉयल्स और दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के लिए खेलते हुए 41 मैचों की 41 पारियों में 2022 रन बनाए हैं। उनके नाम 3 शतक और 14 अर्धशतक हैं। इस दौरान उन्होंने 179 चौके और 161 छक्के लगाए हैं।

अभिमन्यु ईश्वरन अर्धशतक लगाकर नाबाद

दलीप ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में ईस्ट जोन ने दूसरे दिन लंच तक 31 ओवर में 183/2 रन बना लिए थे। टीम सेंट्रल जोन के पहली पारी के 266 रन से 83 रन पीछे थी। वैभव 92 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अभिमन्यु ईश्वरन अर्धशतक लगाकर नाबाद थे। कुमार कुशाग्र बिना खाता खोले आउट हुए।

Related to this topic: