Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > खेल

इतिहास रचते ही बेकाबू हुआ पेरिस, PSG की जीत का जश्न हिंसा में बदला, VIDEO

इतिहास रचते ही बेकाबू हुआ पेरिस, PSG की जीत का जश्न हिंसा में बदला, VIDEO

इतिहास रचते ही बेकाबू हुआ पेरिस psg की जीत का जश्न हिंसा में बदला video

UEFA Champions League PSG Won The Title: यूएफा चैंपियंस लीग 2025 में इतिहास रचते हुए फ्रेंच क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (PSG) ने पहली बार खिताब अपने नाम कर लिया। शनिवार देर रात खेले गए फाइनल मुकाबले में PSG ने इंटर मिलान को 5-0 से करारी शिकस्त दी। जीत के बाद पेरिस की सड़कों पर जश्न का माहौल देखते ही देखते बवाल में बदल गया। फैंस के बेकाबू होने पर पुलिस को हालात संभालने के लिए मोर्चा संभालना पड़ा। इस दौरान गाड़ियों में आगजनी, पुलिस पर हमला और तोड़फोड़ जैसी घटनाएं भी सामने आईं, जिनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

इंटर मिलान को दी करारी शिकस्त

जर्मनी के म्यूनिख स्थित एलियांज अरेना में खेले गए यूएफा चैंपियंस लीग फाइनल में पेरिस सेंट जर्मेन (PSG) ने इंटर मिलान को 5-0 से रौंदते हुए खिताबी जीत दर्ज की। मुकाबले की शुरुआत से ही PSG का दबदबा देखने को मिला। टीम ने 12वें मिनट में अशरफ हकीमी के शानदार गोल से खाता खोला, जिसके बाद डेआईरी डूआय ने 20वें मिनट में दूसरा गोल दागकर बढ़त को दोगुना कर दिया।

हाफ टाइम तक PSG 2-0 से आगे थी। दूसरे हाफ में भी टीम का आक्रामक प्रदर्शन जारी रहा। डेआईरी ने 63वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया। वहीं ख्विचा क्वारातखेलिया ने 73वें और सेनी मयूलू ने 86वें मिनट में गोल कर जीत को एकतरफा बना दिया। इंटर मिलान पूरे मैच में संघर्ष करता रहा लेकिन PSG के सामने उसका कोई जवाब नहीं था। इस ऐतिहासिक जीत के साथ PSG ने पहली बार चैंपियंस लीग ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।


131 फैंस गिरफ्तार

PSG की ऐतिहासिक जीत के बाद पेरिस की सड़कों पर जश्न ने हिंसक रूप ले लिया। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, फैंस ने न केवल आतिशबाजी की बल्कि सड़कों और गाड़ियों में आग लगाकर शहर का माहौल बिगाड़ दिया। पुलिस को हालात संभालने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी और रातभर चले हंगामे के दौरान 131 लोगों को गिरफ्तार किया गया।


इतना ही नहीं रविवार को भी उपद्रव जारी रहा। कुछ प्रशंसक मास्क पहनकर सड़कों पर पटाखे फोड़ते रहे, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े। जीत का यह जश्न पेरिस के लिए परेशानी का सबब बन गया।