Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > खेल

टीम इंडिया के दो स्टार बनने जा रहे हैं जीवनसाथी, जानिए शादी का शेड्यूल...

टीम इंडिया के दो स्टार बनने जा रहे हैं जीवनसाथी, जानिए शादी का शेड्यूल...

टीम इंडिया के दो स्टार बनने जा रहे हैं जीवनसाथी जानिए शादी का शेड्यूल

Hockey Players wedding : हरियाणा की महिला हॉकी टीम की डिफेंडर उदिता कौर और पंजाब के भारतीय हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शुक्रवार 21 मार्च को जालंधर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में दोनों की शादी होगी। दोनों के परिवार शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं। उदिता और मनदीप ने अपने खेल करियर में देश के लिए कई पदक जीते हैं और इस खास मौके पर खेल और राजनीति से जुड़ी कई मशहूर हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।

मिट्ठापुर निवासी मनदीप सिंह ने अपने हॉकी करियर की शुरुआत सुरजीत हॉकी अकादमी से की थी। उन्होंने हॉकी विश्व कप, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल और चैंपियन ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। मनदीप ने कई महत्वपूर्ण मैचों में गोल करके भारत को जीत दिलाई है और वे युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। फिलहाल उनके परिवार के सदस्य शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं और इस खास मौके पर परिवार का पूरा सहयोग उनके साथ है।

बचपन से था हॉकी का शौक

मनदीप को बचपन से ही हॉकी का शौक था। आठ साल की उम्र में एक दिन वह बिना किसी को बताए घर से निकल गए। परिजनों ने उन्हें हर जगह तलाशा, लेकिन वह नहीं मिले। परिजन परेशान हो गए। काफी तलाश के बाद पता चला कि वह मिट्ठापुर के हॉकी स्टेडियम में खेल रहे हैं। हॉकी के प्रति उनका जुनून इतना था कि वह मौसम की परवाह किए बिना मैदान पर अभ्यास करते थे। यहां तक ​​कि स्कूल की छुट्टियों के दौरान भी वह मैदान में जाकर कड़ी धूप में खेलते थे।

टोक्यो ओलंपिक में उदिता कौर का शानदार प्रदर्शन

हॉकी खिलाड़ी उदिता कौर हरियाणा के हिसार जिले की रहने वाली हैं और उनका नाम भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए गर्व की बात बन गया है। उन्होंने साल 2021 में टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने अपनी खेल क्षमता और लगन से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उनकी मेहनत और लगन ने भारतीय महिला हॉकी को एक नई दिशा दी और ओलंपिक में उनके प्रदर्शन ने देशवासियों का दिल जीत लिया। उदिता की सफलता न केवल उनके लिए बल्कि भारतीय महिला हॉकी के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।