पाकिस्तान स्लीपर सेल के नाम से धमकी, दिल्ली क्रिकेट स्टेडियम को उड़ाने की साजिश का मेल

पाकिस्तान स्लीपर सेल के नाम से धमकी, दिल्ली क्रिकेट स्टेडियम को उड़ाने की साजिश का मेल

By : Rashmi Dubey
पाकिस्तान स्लीपर सेल के नाम से धमकी, दिल्ली क्रिकेट स्टेडियम को उड़ाने की साजिश का मेल

Delhi Arun Jaitley Stadium Bomb Threat: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार गहराता जा रहा है। सीमा पार से हो रहे हमलों के साथ अब पाकिस्तान कायराना हरकतों पर उतर आया है। ताज़ा मामला भारत के एक प्रमुख क्रिकेट स्टेडियम से जुड़ा है, जिसे उड़ाने की धमकी मेल के जरिए दी गई है। यह स्टेडियम कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली का घरेलू मैदान है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गई हैं।

अरुण जेटली स्टेडियम को उड़ाने की धमकी

शुक्रवार 9 मई की सुबह करीब 9 बजे दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के आधिकारिक ईमेल पर एक धमकी भरा मेल आया, जिसमें अरुण जेटली स्टेडियम को उड़ाने की बात कही गई। मेल में दावा किया गया कि “हमारे पास पूरे भारत में पाकिस्तान के वफादार स्लीपर सेल हैं, जिन्हें ऑपरेशन सिंदूर के लिए सक्रिय किया जाएगा। हम आपके स्टेडियम को उड़ा देंगे।”

इस मेल की जानकारी मिलते ही DDCA अधिकारियों ने तुरंत दिल्ली पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जांच एजेंसियां धमकी की गंभीरता और स्रोत की जांच में जुटी हैं।

बता दें कि इसी स्टेडियम से टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। हाल ही में उन्होंने यहीं दिल्ली की टीम से रणजी मैच भी खेला था।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम को भी मिली थी धमकी

भारत के कड़े रुख से बौखलाए पाकिस्तान की ओर से कुछ दिन पहले भी एक धमकी भरा मेल भेजा गया था। यह मेल गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (GCA) के आधिकारिक ईमेल पर आया था, जिसमें अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम को बम से उड़ाने की बात कही गई थी।

मेल में लिखा था, "हम आपके स्टेडियम को बस से उड़ा देंगे।" यह मेल भी पाकिस्तान के नाम से भेजा गया था। इस मेल के सामने आते ही सुरक्षा एजेंसियां ​​सक्रिय हो गईं। स्टेडियम के अंदर और आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई। इसके अलावा पुलिस ने मैदान के अंदर भी सघन तलाशी ली, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला।

संबंधित सामग्री

Women Team स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला टीम की नई कप्तान, हरमनप्रीत के इस्तीफे के कुछ घंटे बाद ऐलान

Women Team स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला टीम की नई कप्तान, हरमनप्रीत के इस्तीफे के कुछ घंटे बाद ऐलान

हरमनप्रीत कौर के इस्तीफे के कुछ घंटे बाद बीसीसीआई ने स्मृति मंधाना को भारतीय महिला टीम का पूर्णकालिक कप्तान बनाया। वह अब तक टीम की उपकप्तान थीं। मंधाना ने पूर्व कप्तान के लिए क्या कहा...

Oct 06, 2026
ASIA Cup: मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेने पर BCCI का जवाब; सैकिया बोले- फर्क नहीं पड़ता

ASIA Cup: मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेने पर BCCI का जवाब; सैकिया बोले- फर्क नहीं पड़ता

मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेने पर BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद भारत-पाक रिश्ते बिगड़े हैं और टीम का फैसला देश की भावना के अनुरूप है।

Sep 14, 2026
ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के साथ था चीन? पहली बार सामने आया बड़ा खुलासा

ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के साथ था चीन? पहली बार सामने आया बड़ा खुलासा

चीन ने पहली बार माना है कि उसने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को तकनीकी मदद दी थी। J-10CE लड़ाकू विमान और राफेल से जुड़े दावों ने नई बहस छेड़ दी है।

May 08, 2026
ऑपरेशन सिंदूर पर ट्रंप का पाकिस्तान को लेकर दावा, भारत ने फिर किया खारिज

ऑपरेशन सिंदूर पर ट्रंप का पाकिस्तान को लेकर दावा, भारत ने फिर किया खारिज

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उनके हस्तक्षेप से भारत-पाक संघर्ष में करोड़ों जानें बचीं। भारत ने दोहराया कि सीजफायर द्विपक्षीय सैन्य बातचीत से हुआ।

Feb 25, 2026
दिल्ली विधानसभा और लाल किला को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तानी नाम से आया ई-मेल; कई स्कूल भी अलर्ट पर

दिल्ली विधानसभा और लाल किला को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तानी नाम से आया ई-मेल; कई स्कूल भी अलर्ट पर

दिल्ली विधानसभा और लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला। आर्मी पब्लिक स्कूल समेत कई जगहों पर सर्च ऑपरेशन, अब तक कुछ संदिग्ध नहीं।

Feb 23, 2026