Breaking News
  • सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, प्रॉफिट बुकिंग से टूटा बाजार 2 दिन में सोना 7 हजार, चांदी 32 हजार सस्ती
  • बिहार के CM नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए किया नामांकन किया
  • AIIMS भोपाल सुसाइड केस: NHRC ने लिया संज्ञान, HOD पर प्रताड़ना के आरोप, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
  • ईरान युद्ध के बीच अमेरिका ने ‘डूम्सडे मिसाइल’ का परीक्षण किया, मिनुटमैन-III दुनिया में कहीं भी कर सकती है हमला
  • CM नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की इच्छा जताई। X पर पोस्ट कर कहा- बिहार की नई सरकार को पूरा सहयोग रहेगा।

होम > देश

Bomb threat to Delhi Assembly and Red Fort via ema

दिल्ली विधानसभा और लाल किला को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तानी नाम से आया ई-मेल; कई स्कूल भी अलर्ट पर

दिल्ली विधानसभा और लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला। आर्मी पब्लिक स्कूल समेत कई जगहों पर सर्च ऑपरेशन, अब तक कुछ संदिग्ध नहीं।


दिल्ली विधानसभा और लाल किला को बम से उड़ाने की धमकी खालिस्तानी नाम से आया ई-मेल कई स्कूल भी अलर्ट पर

नई दिल्ली। राजधानी में सोमवार की सुबह अचानक हलचल बढ़ गई, जब दिल्ली विधानसभा भवन और लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल मिलने की जानकारी सामने आई। मेल कथित तौर पर एक खालिस्तानी ग्रुप के नाम से भेजा गया है। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं।

विधानसभा भवन की सघन जांच

धमकी मिलने के बाद दिल्ली विधानसभा भवन परिसर में तलाशी अभियान शुरू किया गया। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें हर हिस्से की जांच में जुटीं रहीं। अधिकारियों के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन एहतियात बरता जा रहा है।

लाल किले की सुरक्षा भी बढ़ी

इसी के साथ लाल किला की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है। ऐतिहासिक और संवेदनशील स्थल होने के कारण यहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है।

सुबह स्कूलों को भी मिली थी धमकी

इससे पहले दिल्ली के धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल धौला कुआं और लोधी रोड के एयरफोर्स बाल भारती स्कूल को भी ई-मेल के जरिए बम धमकी मिली थी। जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम स्क्वॉड और फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पूरे कैंपस को खाली कराया गया। बच्चों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जांच के बाद यहां भी कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों को मैसेज के जरिए स्थिति की जानकारी दी, ताकि अफरा-तफरी न फैले।

19 फरवरी को नोएडा में भी ऐसा ही मामला

गौरतलब है कि 19 फरवरी को नोएडा के 12 स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल मिला था। उस समय सीबीएसई की परीक्षाएं चल रही थीं, जिससे अभिभावकों की चिंता बढ़ गई थी। हालांकि, वहां भी जांच में कुछ संदिग्ध नहीं मिला।

जांच एजेंसियां सतर्क

पुलिस सूत्रों का कहना है कि सभी ई-मेल की तकनीकी जांच की जा रही है। साइबर सेल यह पता लगाने में जुटी है कि मेल कहां से भेजा गया और क्या इन घटनाओं के पीछे कोई संगठित पैटर्न है। फिलहाल, राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। लगातार मिल रही धमकियों ने एजेंसियों की चिंता जरूर बढ़ाई है, लेकिन राहत की बात यह है कि अब तक कहीं से भी किसी तरह के विस्फोटक मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Related to this topic: