Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

दिल्ली के दो कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली के दो कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस और देशबंधु कॉलेज को बम धमकी मेल से मिली; पुलिस-बम स्क्वाड पहुंची, कैंपस खाली कराया गया।

दिल्ली के दो कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी

नई दिल्ली। बुधवार सुबह अचानक हर तरफ हड़कंप मच गया, जब दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के दो कॉलेजों रामजस कॉलेज और देश बंधु कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला। बुधवार सुबह जब कॉलेजों में छात्र-छात्राएं पहुंचने लगे, तभी किसी ने कॉलेज प्रशासन और ईमेल-पते पर धमकी भरा मेल भेजा। मेल में दोनों कॉलेजों को बम से उड़ाने की बात लिखी है। सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत पुलिस को अलर्ट किया।

पुलिस और बम निरोधक दस्ते की कार्रवाई

धमकी मिलने के कुछ ही मिनटों में दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंच गए। दोनों कॉलेजों को खाली कराया गया, छात्र-छात्राओं और स्टाफ को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला। फिर पूरे परिसर की बारीकी से तलाशी शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। हालांकि, जांच जारी है, ताकि यह पता चले कि धमकी फर्जी थी या किसी वास्तविक साजिश का हिस्सा। इससे पहले भी राजधानी के कई स्कूलों और संस्थानों को धमकी भरे मेल मिल चुके हैं।