Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > खेल

MI की इस खिलाड़ी ने क्रिकेटर बनने के लिए छोड़ा देश, एक फैसले ने बदली तकदीर...

MI की इस खिलाड़ी ने क्रिकेटर बनने के लिए छोड़ा देश, एक फैसले ने बदली तकदीर...

mi की इस खिलाड़ी ने क्रिकेटर बनने के लिए छोड़ा देश एक फैसले ने बदली तकदीर

Nat Sciver-Brunt,MI, WPL 2025 : महिला टी20 लीग WPL का रोमांच अपने चरम पर है। इसमें कई स्टार खिलाड़ी सुर्खियों में हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक शानदार क्रिकेटर की कहानी बताएंगे, जिनका सफर बेहद दिलचस्प रहा है। जापान में जन्मीं इस खिलाड़ी ने अपना बचपन पोलैंड और नीदरलैंड में बिताया। खेल की दुनिया में उन्होंने फुटबॉल और बास्केटबॉल से शुरुआत की, लेकिन असली पहचान क्रिकेट से बनाई।

यूके जाने के एक फैसले ने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी। वहां पहुंचकर उन्होंने क्रिकेट में कदम रखा और अपनी कड़ी मेहनत से इंग्लैंड की स्टार ऑलराउंडर बन गईं। अब वे WPL में मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं नैट सीवर ब्रंट की...

जापान से इस तरह पहुंची इंग्लैंड?

नैट सीवर ब्रंट का जन्म 1992 में जापान की राजधानी टोक्यो में हुआ था। उनकी मां जुलिया लॉन्गबॉटम, एक ब्रिटिश डिप्लोमैट थीं। वह उस समय टोक्यो में कार्यरत थीं जबकि उनके पिता, रिचर्ड, एक बिजनेस एक्जीक्यूटिव थे। माता-पिता के पेशे के कारण उनका अधिकांश समय विभिन्न देशों में बीता। काम की प्रकृति ऐसी थी कि उन्हें लगातार एक देश से दूसरे देश जाना पड़ता था, जिसका प्रभाव नैट के बचपन पर भी पड़ा। उन्होंने अपनी शुरुआती जिंदगी पोलैंड और नीदरलैंड में भी बिताई जहां उन्हें अलग-अलग संस्कृतियों और माहौल का अनुभव करने का मौका मिला।

पोलैंड और नीदरलैंड में फुटबॉल और बास्केटबॉल अधिक लोकप्रिय खेल थे। इसलिए नैट सीवर ब्रंट ने अपने शुरुआती दिनों में इन्हीं खेलों में हाथ आजमाया। हालांकि बाद में उनके माता-पिता ने अपने देश वापस लौटने का फैसला किया, जिसने नैट की जिंदगी की दिशा बदल दी। इंग्लैंड में क्रिकेट की मजबूत संस्कृति थी और वहां पहुंचने के बाद उन्होंने इस खेल में दिलचस्पी लेना शुरू कर दिया। एक युवा खिलाड़ी के रूप में उन्होंने पहले स्कूल और कॉलेज स्तर पर क्रिकेट खेला। फिर आगे बढ़ते हुए सरे क्लब से अपने पेशेवर क्रिकेट करियर की शुरुआत की।

सरे एकेडमी में कुछ समय तक प्रशिक्षण लेने के बाद नैट सीवर ब्रंट को सरे की टीम से काउंटी क्रिकेट खेलने का मौका मिला। अपनी मेहनत और शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने धीरे-धीरे इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम तक का सफर तय किया। 32 वर्षीय ब्रंट ने 2013 में पाकिस्तान के खिलाफ महिला वनडे में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने महिला टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट में भी कदम रखा। समय के साथ वह इंग्लैंड टीम की अहम खिलाड़ी बन गईं। अब वे महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं जहां उन्हें 3.2 करोड़ रुपये की सैलरी मिलती है।

Related to this topic: