Mumbai Indians Vs Delhi Capitals : महिला प्रीमियर लीग (WPL) के तीसरे सीजन की शुरुआत 14 फरवरी से हो चुकी है, जिसमें पांच टीमें प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। इस लीग में दिल्ली कैपिटल्स के साथ एक खास नाम जुड़ा है और वह हैं जापानी क्रिकेटर अहिल्या चंदेल। अहिल्या जापान की राष्ट्रीय टीम का हिस्सा हैं। वह अब दिल्ली कैपिटल्स में नेट बॉलर के रूप में शामिल हो गई हैं। WPL में खेलने का मौका मिलने पर अहिल्या ने अपनी खुशी व्यक्त की है। उन्होंने इसे अपने करियर के लिए महत्वपूर्ण अवसर माना है।
दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुईं जापानी क्रिकेटर अहिल्या चंदेल
महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स की टीम में एक जापानी खिलाड़ी की एंट्री हुई है। अहिल्या चंदेल जापान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलती हैं। उन्हें दिल्ली ने अपने साथ नेट बॉलर के रूप में जोड़ा है। यह पहली बार है जब WPL के इतिहास में कोई जापानी खिलाड़ी इस लीग का हिस्सा बनी है।
जापान के लिए डबल हैट्रिक लेने वाली पहली महिला गेंदबाज हैं अहिल्या
अहिल्या चंदेल एक लेफ्ट आर्म पेसर हैं। जापान के लिए अब तक 32 टी-20आई मैच खेल चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने 30 विकेट झटके हैं और दो बार चार विकेट भी लिए हैं। 2024 में अहिल्या ने रिपब्लिक ऑफ चाइना के खिलाफ एशियन क्रिकेट काउंसिल महिला प्रीमियर कप में डबल हैट्रिक लेने का कारनामा किया था, जिससे वे जापान की पहली और महिला क्रिकेट की चौथी खिलाड़ी बनीं।
View this post on Instagram
A post shared by Delhi Capitals (@delhicapitals)
आज दिल्ली - मुंबई होंगे आमने सामने
WPL 2025 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया, जिसमें RCB ने जीत हासिल की। 15 फरवरी को वडोदरा में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला होगा।