Breaking News
  • गुजरात पोर्ट आ रहे थाई कार्गो जहाज पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास मिसाइलों से हमला, क्रू मेंबर लापता
  • लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव निरस्त, विपक्ष से माफी मांगने के लगे नारे
  • MP हाईकोर्ट की सुरक्षा में बड़ी चूक: SI समेत 4 पुलिसकर्मी पर एक्शन
  • बस्तर में 108 नक्सलियों का सामूहिक सरेंडर, करोड़ों कैश और सोने का डंप बरामद
  • यूपी में अचानक धुंध, 4 हादसों में 9 गाड़ियां भिड़ीं: शाहजहांपुर में कार-बस की टक्कर, 3 की मौत
  • जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में एक आतंकी मारा गया: सेना दूसरे की तलाश कर रही है
  • PM बोले- केरल को मलयाली नाम मिला: 11 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया
  • सेंसेक्स 1000 अंक गिरा, 77250 पर कारोबार कर रहा: निफ्टी भी 300 पॉइंट टूटा
  • सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार इच्छामृत्यु की इजाजत दी: 13 साल से कोमा में है बेटा

होम > खेल

हेलमेट से टकराई गेंद, फील्डर ने लपका कैच, रणजी ट्रॉफी में दिखा हैरान करने वाला नजारा, VIDEO

हेलमेट से टकराई गेंद, फील्डर ने लपका कैच, रणजी ट्रॉफी में दिखा हैरान करने वाला नजारा, VIDEO


हेलमेट से टकराई गेंद फील्डर ने लपका कैच रणजी ट्रॉफी में दिखा हैरान करने वाला नजारा video

Kerala vs Gujarat: रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में केरल और गुजरात के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस मैच में केरल के खिलाड़ी सचिन बेबी ने एक अविश्वसनीय कैच पकड़कर सभी क्रिकेट प्रेमियों को चौंका दिया। उनका शानदार कैच सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत केरल ने गुजरात को मात देते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

सचिन बेबी ने इस तरह पकड़ा ‘चमत्कारी’ कैच

रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में केरल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 457 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में गुजरात की टीम 9 विकेट खोकर 455 रन तक पहुंच गई थी और पहली पारी में बढ़त हासिल करने के लिए उसे मात्र 3 रन की जरूरत थी।

इसी बीच 174.4 ओवर में गुजरात के बल्लेबाज अरजान नागवासवाला ने एक जोरदार शॉट खेला, लेकिन गेंद फील्डर के हेलमेट से टकराकर स्लिप में खड़े सचिन बेबी के पास पहुंच गई। उन्होंने शानदार प्रतिक्रिया दिखाते हुए बिना कोई गलती किए कैच लपक लिया। अब उनका यह अविश्वसनीय कैच सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

केरल का 74 साल का सूखा खत्म

रणजी ट्रॉफी में केरल ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए 74 साल के लंबे इंतजार को खत्म कर दिया और पहली बार फाइनल में जगह बनाई। अब तक के रणजी ट्रॉफी इतिहास में केरल की टीम कभी फाइनल तक नहीं पहुंची थी, लेकिन इस बार उन्होंने नया इतिहास रच दिया है।

Related to this topic: