Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > खेल

Zimbabwe Tour Shreyas Captaincy test

T20 Series: दांव पर श्रेयस अय्यर की कप्तानी! जिम्बाब्वे के खिलाफ प्रदर्शन तय करेगा अगला कदम

भारतीय टीम का जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला है। यह टी20 सीरीज श्रेयस अय्यर के लिए बड़ी परीक्षा मानी जा रही है। इस सीरीज पर उनका प्रदर्शन कप्तानी के भविष्य तय करेगा।


t20 series दांव पर श्रेयस अय्यर की कप्तानी जिम्बाब्वे के खिलाफ प्रदर्शन तय करेगा अगला कदम

India Tour Of Zimbabwe |

भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलने के दौरे पर गई हुई है। यह सीरीज टी20 के नए कप्तान श्रेयस अय्यर की परीक्षा भी है। लगातार सात मैचों में जीत नहीं मिलने के बाद यह सीरीज सिर्फ एक विदेशी दौरा ही नहीं है बल्कि एक कप्तान के तौर पर उनके भविष्य की अहम परीक्षा बन गई है।

चयनकर्ताओं ने टी20 विश्व कप 2026 के बाद श्रेयस अय्यर को लंबे समय की योजना का हिस्सा मानते हुए टीम की कमान सौंपी थी। हालांकि कप्तानी मिलने के बाद से शुरूआती नतीजे उम्मीद के अनुसार नहीं रहे हैं। ऐसे में जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज का रिजल्ट आगे की रणनीति तय करने में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सात मैचों के बाद भी पहली जीत का इंतजार

विश्व कप जीतने के बाद से भारत ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहले आयरलैंड का दौरा किया। यहां से दो टी20 मुकाबले खेले और दोनों गंवाए। इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलने पहुंचे। यहां पहला मुकाबला बारिश की वजह से धुल गया।  बाकी बचे 4 मुकाबलों में से एक पर भी जीत दर्ज नहीं कर सकी। इस तरह कुल मिलाकर पिछले 7 मुकाबलों से टीम पहली टी20 जीत का इंतजार कर रही है जबकि 6 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

मुकाबलों पर चयनकर्ताओं की भी नजर

सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर किए जाने के बाद से चयनकर्ताओं ने श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपते हुए भरोसा जताया था। उनकी योजना सिर्फ मौजूदा सीरीज तक सीमित नहीं थी। उनको अगले टी20 वर्ल्ड कप  और साल 2028 में होने वाले ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए कप्तान बनाया गया। अब लगातार कमजोर नतीजों के बीच यही फैसला चर्चा का विषय बन सकता है। यदि  प्रदर्शन में सुधार नहीं दिखता तो फैसले पर विचार किया जा सकता है।

जिम्बाब्वे सीरीज क्यों बनी निर्णायक

यदि भारत इस तीन मैचों की सीरीज में कम से कम 2-1 से जीत हासिल नहीं कर पाता या सीरीज गंवा देता है तो श्रेयस अय्यर की कप्तानी के फैसले पर विचार किया जा सकता है। क्रिकेट में कप्तानी मिलने के बाद लगातार कई सीरीज में अपेक्षित परिणाम  नहीं मिलने पर बदलाव की संभावना बढ़ जाती है और ऐसे में टीम की कप्तानी भी इससे अलग नहीं मानी जाती। हालांकि वह एशियन गेम्स के लिए भी टीम के कप्तान है। लेकिन जिम्बाब्वे दौरा उनका सही नहीं जाता है तो चीजे आगे बदल सकती है।

Related to this topic: