Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > खेल

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया ने भरी उड़ान , बांग्लादेश के खिलाफ दुबई में होगा पहला मुकाबला

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया ने भरी उड़ान , बांग्लादेश के खिलाफ दुबई में होगा पहला मुकाबला...

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया ने भरी उड़ान  बांग्लादेश के खिलाफ दुबई में होगा पहला मुकाबला

Team India Champions Trophy 2025: भारतीय क्रिकेट टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए शनिवार को दुबई रवाना हो गई। इस दौरान टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर, कप्तान रोहित शर्मा और कुछ खिलाड़ी मुंबई से उड़ान भरते हुए दुबई के लिए रवाना हुए। टीम को दो हिस्सों में दुबई भेजा जाएगा, और दूसरा बैच भी जल्द ही उड़ान भरेगा। वाशिंगटन सुंदर पहले बैच का हिस्सा हैं और वे रोहित शर्मा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए।

टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए मुंबई से दुबई रवाना हो गई है, जहां भारत का पहला मुकाबला बांग्लादेश से 20 फरवरी को होगा। इस दौरान हेड कोच गौतम गंभीर, कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, वाशिंगटन सुंदर, हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। ये सभी खिलाड़ी टीम इंडिया के पहले बैच का हिस्सा हैं।

अय्यर और अक्षर भी दुबई के लिए हुए रवाना

टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर के अहम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल भी मुंबई से दुबई के लिए रवाना हो गए हैं। इनके अलावा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा भी पहले बैच का हिस्सा बनकर दुबई के लिए उड़ान भर चुके हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इस प्रकार है भारत का शेड्यूल

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेला जाएगा। भारत का पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश से होगा। इसके बाद 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा। 2 मार्च को भारत-न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला जाएगा।