Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > खेल

दूसरे टेस्ट से पहले बढ़ी शुभमन गिल की चिंता, जसप्रीत बुमराह को लेकर आया बड़ा अपडेट

दूसरे टेस्ट से पहले बढ़ी शुभमन गिल की चिंता, जसप्रीत बुमराह को लेकर आया बड़ा अपडेट

दूसरे टेस्ट से पहले बढ़ी शुभमन गिल की चिंता जसप्रीत बुमराह को लेकर आया बड़ा अपडेट

Jasprit Bumrah IND vs ENG: एजबेस्टन टेस्ट से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह दूसरे टेस्ट में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे। यह फैसला उनके वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए लिया जा सकता है। पहले टेस्ट में बुमराह ही भारत के सबसे प्रभावशाली गेंदबाज़ थे, जहां उन्होंने पहली पारी में 5 विकेट झटके थे। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में टीम मैनेजमेंट के सामने एक नई चुनौती होगी कि आखिर किस तेज़ गेंदबाज़ को मौका दिया जाए जो बुमराह की जगह भर सके।

दूसरे टेस्ट में नहीं दिखेंगे बुमराह

टीम इंडिया को एजबेस्टन टेस्ट से पहले बड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि तेज़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस मुकाबले में नहीं खेलेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते दूसरे टेस्ट से आराम दिया जा रहा है। वह तीसरे टेस्ट में वापसी करते हुए नजर आ सकते हैं। हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट में बुमराह शानदार फॉर्म में दिखे थे, जहां उन्होंने पहली पारी में 5 विकेट लेकर इंग्लिश बल्लेबाजों को खूब परेशान किया था। वहीं दूसरी पारी में वह कोई विकेट नहीं ले सके थे।

बुमराह की गैरमौजूदगी में कौन होगा अगला स्पीडस्टर?

अगर जसप्रीत बुमराह दूसरे टेस्ट से बाहर रहते हैं, तो भारतीय टीम के सामने सबसे बड़ा सवाल यही होगा कि उनकी जगह तेज गेंदबाजी की कमान किसे सौंपी जाए। टीम के पास दो प्रमुख विकल्प हैं (अर्शदीप सिंह और आकाशदीप)। आर्शदीप अब तक अपना टेस्ट डेब्यू नहीं कर पाए हैं। वहीं आकाशदीप को 7 टेस्ट मैचों का अनुभव है और वे अब तक 15 विकेट चटका चुके हैं। हालांकि, अर्शदीप इंग्लैंड की पिचों पर काउंटी क्रिकेट का अनुभव रखते हैं। वहां उनका प्रदर्शन खासा प्रभावशाली रहा है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट को चयन को लेकर गंभीर मंथन करना होगा।

Related to this topic: