Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > खेल

बल्ले को लेकर विवाद में घिरे कप्तान, इंग्लैंड सीरीज से पहले फैंस के निशाने पर शुभमन गिल

बल्ले को लेकर विवाद में घिरे कप्तान, इंग्लैंड सीरीज से पहले फैंस के निशाने पर शुभमन गिल

बल्ले को लेकर विवाद में घिरे कप्तान इंग्लैंड सीरीज से पहले फैंस के निशाने पर शुभमन गिल

Shubman Gill on target of fans after Prince Act: भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी संभालने जा रहे युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के करियर में इंग्लैंड दौरा अहम मोड़ साबित हो सकता है। गिल को टीम इंडिया के भविष्य के तौर पर देखा जा रहा है। यही वजह है कि उन्हें टेस्ट फॉर्मेट की कमान सौंपी गई है। सीरीज शुरू होने से पहले ही वह एक विवाद में फंस गए हैं। उनके बल्ले को लेकर क्रिकेट फैन्स का गुस्सा सामने आया है, जिसने हाल के दिनों में खूब चर्चा बटोरी है।

‘प्रिंस’ टैग बना विवाद की वजह

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल का नया एमआरएफ बल्ला क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। मार्च 2025 में गिल ने देश की प्रतिष्ठित कंपनी एमआरएफ के साथ बैट स्पॉन्सरशिप डील साइन की थी, जो वर्षों से सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गजों से जुड़ी रही है।

गिल ने अपने बल्ले पर 'प्रिंस' शब्द के साथ MRF का स्टिकर भी लगवाया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। प्रशंसकों का कहना है कि गिल MRF ब्रांड का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, तो बल्ले पर व्यक्तिगत टैगलाइन देना ब्रांडिंग दिशा-निर्देशों के खिलाफ हो सकता है। वहीं कुछ प्रशंसक इसे उनका कॉन्फिडेंस भी मान रहे हैं।

सचिन-विराट से तुलना पर उठे सवाल




शुभमन गिल के बल्ले पर लिखे 'प्रिंस' शब्द पर फैन्स ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने गिल की तुलना क्रिकेट के दो दिग्गज सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली से करते हुए कहा कि ये महान खिलाड़ी कभी अपने बल्ले पर 'भगवान' या 'किंग' जैसे टैग नहीं लगाते इसलिए गिल को भी ऐसा नहीं करना चाहिए था। फैन्स का मानना ​​है कि यह खेल के प्रति विनम्रता और सम्मान की बात है जो हर खिलाड़ी में होनी चाहिए।

आईपीएल के दौरान भी गिल के बल्ले पर 'प्रिंस' शब्द देखा गया था, लेकिन तब इस पर कोई खास चर्चा नहीं हुई थी। अब जब वे टेस्ट टीम के कप्तान बन गए हैं, तो यह मुद्दा संवेदनशील हो गया है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि 'प्रिंस' शब्द गिल की निजी पसंद है या ब्रांड रणनीति का हिस्सा है, लेकिन इतना तय है कि यह विषय प्रशंसकों के बीच बहस का कारण बन गया है।

Related to this topic: