Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > खेल

साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप का रिश्ता टूटा, बैडमिंटन कपल ने की अलग होने की घोषणा

साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप का रिश्ता टूटा, बैडमिंटन कपल ने की अलग होने की घोषणा

साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप का रिश्ता टूटा बैडमिंटन कपल ने की अलग होने की घोषणा

Saina-Kashyap Separation: भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और उनके पति पारुपल्ली कश्यप ने अपने रिश्ते को लेकर बड़ा फैसला लिया है। दोनों अब आपसी सहमति से अलग होने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद साइना ने रविवार को इंस्टाग्राम के ज़रिए दी। बैडमिंटन की दुनिया के इस चर्चित जोड़े के अलग होने की खबर ने फैन्स को हैरान कर दिया है।

साइना ने तलाक की वजह क्या बताई?

अपने अलगाव के फैसले को लेकर साइना नेहवाल ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा, "जिंदगी हमें कभी-कभी अलग दिशाओं में ले जाती है। बहुत सोच-विचार के बाद कश्यप पारुपल्ली और मैंने अलग होने का फैसला किया है। हम अपने और एक-दूसरे के लिए शांति, विकास और उपचार का विकल्प चुन रहे हैं। मैं उन यादों के लिए आभारी हूं और आगे के लिए शुभकामनाएं देती हूं।" साथ ही साइना ने फैंस और मीडिया से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील भी की।


सात साल बाद टूटा रिश्ता

साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप की मुलाकात हैदराबाद स्थित पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन एकेडमी में ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। यहीं से दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई, जो धीरे-धीरे गहरे रिश्ते में बदल गई। लंबे समय तक साथ रहने के बाद साल 2018 में उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी की। शादी से पहले दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सार्वजनिक नहीं थीं। बैडमिंटन कोर्ट से शुरू हुई इनकी प्रेम कहानी अब अलग राह पर निकल गई है।

एकेडमी से शुरू हुआ साथ

साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने भारतीय बैडमिंटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। साइना ने साल 2012 के लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा और 2015 में वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर-1 बनने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। वहीं पारुपल्ली कश्यप ने 2014 के ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक अपने नाम किया और वर्ल्ड रैंकिंग में छठे स्थान तक पहुंचे। 

Related to this topic: