Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > खेल

Rohit Sharma Hardik Pandya Fit For Afghanistan ODI

रोहित और हार्दिक ने फिटनेस टेस्ट पास किया; अब अफगानिस्तान वनडे सीरीज में वापसी तय

रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे। विराट कोहली पहले ही बाहर हैं।


रोहित और हार्दिक ने फिटनेस टेस्ट पास किया अब अफगानिस्तान वनडे सीरीज में वापसी तय

Rohit-Pandya Fitness Test Pass |

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत मिली है। रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और अब दोनों का खेलना तय माना जा रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस क्लियरेंस मिलने के बाद दोनों खिलाड़ियों के टीम से जुड़ने का रास्ता साफ हो गया है।

चोट से उबरकर वापसी

रोहित शर्मा हाल ही में आईपीएल के दौरान हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे थे, जबकि हार्दिक पांड्या बैक स्पाज्म की वजह से परेशान थे। दोनों खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के लिए खेलते समय चोटिल हुए थे। इसके बाद उन्हें ‘सब्जेक्ट टू फिटनेस’ के आधार पर टीम में शामिल किया गया था। अब फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद दोनों की उपलब्धता को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है।

कोहली पहले ही चोट के चलते हुए बाहर

इस बीच भारतीय टीम को एक बड़ा झटका विराट कोहली के रूप में पहले ही लग चुका है। वह हैमस्ट्रिंग चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हैं। आईपीएल फाइनल के दौरान लगी चोट के बाद उनकी रिकवरी में समय लग रहा है। बीसीसीआई के अनुसार कोहली की वापसी का समय अभी तय नहीं है। उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया है।

सीरीज का पूरा शेड्यूल

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 13 जून से धर्मशाला में शुरू होगी। दूसरा मैच 17 जून को लखनऊ में खेला जाएगा, जबकि तीसरा मुकाबला 20 जून को चेन्नई में होगा। रोहित शर्मा का टी20 और टेस्ट से संन्यास पहले ही हो चुका है, ऐसे में यह सीरीज उनके लिए वनडे फॉर्मेट में अहम साबित होगी।

दोनों टीमों का स्क्वाड

भारत की वनडे टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में है। टीम में रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं, अफगानिस्तान की टीम की कप्तानी हश्मतुल्लाह शाहिदी कर रहे हैं और टीम में राशिद खान, मोहम्मद नबी और रहमानुल्लाह गुरबाज जैसे प्रमुख खिलाड़ी मौजूद हैं।

सीरीज से पहले रोहित और हार्दिक की वापसी से भारतीय टीम का संतुलन मजबूत होता दिख रहा है, जबकि कोहली की गैरमौजूदगी टीम के लिए एक बड़ा खालीपन भी छोड़ती है।

 

Related to this topic: