टेस्ट से संन्यास के बाद रोहित शर्मा ने साझा की दिल छूने वाली याद, बताया क्यों खास है 23 जून

टेस्ट से संन्यास के बाद रोहित शर्मा ने साझा की दिल छूने वाली याद, बताया क्यों खास है 23 जून

By : Rashmi Dubey
टेस्ट से संन्यास के बाद रोहित शर्मा ने साझा की दिल छूने वाली याद, बताया क्यों खास है 23 जून

Rohit Sharma marks 18 years in international cricket: भारतीय टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में से एक माना जाता है। हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले इस दिग्गज ने अब उस तारीख को याद किया है जो उनके करियर की शुरुआत का प्रतीक है। 23 जून वही दिन है जब रोहित ने 18 साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। 

बताया क्यों खास है 23 जून

रोहित शर्मा ने 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ टी20 मुकाबले से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। उस वक्त उनकी उम्र महज 20 साल थी। इस खास दिन की याद में रोहित भावुक हो गए और सोशल मीडिया पर अपने पहले हेलमेट की तस्वीर साझा करते हुए लिखा.. "हमेशा आभारी रहूंगा, 23.06.07"



बीते 18 सालों में रोहित ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन हर चुनौती का मजबूती से सामना करते हुए वह आज भारत के सबसे सफल और भरोसेमंद ओपनर्स में गिने जाते हैं। भारत को दो आईसीसी ट्रॉफी जिता चुके रोहित को ‘हिटमैन’ के नाम से जाना जाता है।

आंकड़ों में देखें ‘हिटमैन’ की बादशाहत

रोहित शर्मा का नाम भारतीय क्रिकेट के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में **लिखा जा चुका है। वनडे क्रिकेट में उन्होंने 273 मैचों में 48.76 के औसत और 92.80 के स्ट्राइक रेट से 11,168 रन बनाए हैं। वे वनडे इतिहास के एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने तीन दोहरे शतक लगाए हैं। उनका 264 रन का व्यक्तिगत स्कोर आज भी वनडे क्रिकेट का सर्वोच्च स्कोर है।

टेस्ट क्रिकेट में भी रोहित ने 67 मैचों में 40.57 के औसत से 4,301 रन बनाए हैं। वहीं हाल ही में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद उन्होंने इंटरनेशनल टी20 से संन्यास ले लिया। इस फॉर्मेट में उन्होंने 159 मैचों में 140.89 के स्ट्राइक रेट से 4,231 रन बनाए, जिसमें 5 शतक और 121 रन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर शामिल है।

कप्तान के तौर पर भी रचा इतिहास

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने कई ऐतिहासिक जीत दर्ज की हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 अपने नाम किया। इसके बाद 2025 में भी रोहित की कप्तानी चमकी और भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को मात देकर खिताब पर कब्जा किया।

संबंधित सामग्री

India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बैटिंग ऑर्डर बताया। टॉप 4 तय हैं, पांचवें और छठे नंबर पर राहुल और अक्षर को हालात देखकर उतारा जाएगा।

Nov 03, 2026
भारत ने 406 रन का टारगेट चेज कर रचा इतिहास, गिल की 223 रन की पारी; रोहित का 35वां शतक

भारत ने 406 रन का टारगेट चेज कर रचा इतिहास, गिल की 223 रन की पारी; रोहित का 35वां शतक

भारत ने वेस्टइंडीज के 405 रन के जवाब में 406 रन चेज कर इतिहास रच दिया। गिल ने नाबाद 223 और रोहित ने 101 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई।

Sep 30, 2026
INDvsWI: भारत-वेस्टइंडीज मैच में कोहली के 15 हजार वनडे रन करीब, नमन धीर का डेब्यू, टॉस जीतकर गेंदबाजी

INDvsWI: भारत-वेस्टइंडीज मैच में कोहली के 15 हजार वनडे रन करीब, नमन धीर का डेब्यू, टॉस जीतकर गेंदबाजी

भारत वेस्टइंडीज पहले वनडे में टॉस जीतकर गेंदबाजी, कोहली सबसे तेज 15 हजार वनडे रन से 59 रन दूर, नमन धीर ने वनडे डेब्यू किया। वहीं, आज रोहित की 200वीं ओपनिंग पारी होगी।

Sep 27, 2026
अभिषेक शर्मा ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा! 30 गेंदों में जड़ा सैकड़ा; सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय

अभिषेक शर्मा ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा! 30 गेंदों में जड़ा सैकड़ा; सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय

अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में 30 गेंदों पर शतक जड़कर रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा और टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए।

Sep 17, 2026
West Indies Tour: वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित, रोहित-विराट और जडेजा को लेकर बड़ा अपडेट

West Indies Tour: वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित, रोहित-विराट और जडेजा को लेकर बड़ा अपडेट

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। वनडे टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा को जगह मिली है, जबकि मोहम्मद सिराज भी टीम का हिस्सा हैं।

Sep 16, 2026