Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > खेल

यशस्वी-गिल के बाद उपकप्तान पंत का शतक, लीड्स में इंग्लैंड पर टूटा भारतीय बल्लेबाज़ों का कहर

यशस्वी-गिल के बाद उपकप्तान पंत का शतक, लीड्स में इंग्लैंड पर टूटा भारतीय बल्लेबाज़ों का कहर

यशस्वी-गिल के बाद उपकप्तान पंत का शतक लीड्स में इंग्लैंड पर टूटा भारतीय बल्लेबाज़ों का कहर

Most Test Centuries by Indian Wicketkeeper: भारतीय बल्लेबाज़ों ने लीड्स टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के गेंदबाज़ों की जमकर खबर ली। पहले यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने शानदार पारियां खेलीं। फिर उपकप्तान ऋषभ पंत ने भी शतक जड़कर टीम की स्थिति मजबूत की। पंत की पारी ने इंग्लिश गेंदबाजों को लगातार दबाव में रखा।

लीड्स टेस्ट में ऋषभ पंत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ों में से एक हैं। विकेटकीपर-बल्लेबाज पंत ने शानदार शतक लगाकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। यह उनके टेस्ट करियर का सातवां शतक है और इंग्लैंड के खिलाफ चौथा।

पंत बने तीसरे सबसे सफल विकेटकीपर बल्लेबाज़

ऋषभ पंत ने लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई अपनी शतकीय पारी के जरिए एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। अब वह विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के गेंदबाजों के खिलाफ उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी शैली को बरकरार रखते हुए 146 गेंदों में शतक पूरा किया, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे।

टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर बने पंत

ऋषभ पंत ने लीड्स टेस्ट में शतक लगाकर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। ​​यह उनके टेस्ट करियर का सातवां शतक था। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया। धोनी के नाम टेस्ट में 6 शतक थे। अब पंत यह आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों के अलावा कोई भी अन्य भारतीय विकेटकीपर टेस्ट क्रिकेट में तीन से ज्यादा शतक नहीं लगा पाया है।

Related to this topic: