Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > खेल

शतक के बाद ऋषभ पंत का खास "150", एमएस धोनी के क्लब में हुई एंट्री

शतक के बाद ऋषभ पंत का खास "150", एमएस धोनी के क्लब में हुई एंट्री

शतक के बाद ऋषभ पंत का खास "150" एमएस धोनी के क्लब में हुई एंट्री

Rishabh Pant completes 150 catches in Tests: हेडिंग्ले टेस्ट में ऋषभ पंत का बल्ला एक बार फिर गरजा है। पहली पारी में शतक जड़ने के बाद पंत ने टेस्ट क्रिकेट में एक खास '150' भी पूरा कर लिया है। इस उपलब्धि के साथ वह महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाजों की श्रेणी में शामिल हो गए हैं।

ऋषभ पंत ने टेस्ट में पूरे किए 150 कैच

हेडिंग्ले टेस्ट के तीसरे दिन की शुरुआत में ही टीम इंडिया को बड़ी सफलता मिली, जब प्रसिद्ध कृष्णा ने शतकवीर ओली पोप को आउट किया। विकेट के पीछे ऋषभ पंत ने शानदार कैच पकड़कर ना सिर्फ टीम को राहत दी, बल्कि अपने टेस्ट करियर का 150वां कैच भी पूरा किया। इस उपलब्धि के साथ पंत भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में 150 कैच पूरे करने वाले तीसरे विकेटकीपर बन गए हैं।

धोनी-किरमानी की लिस्ट में शामिल

हेडिंग्ले टेस्ट में 150 कैच पूरे करने के साथ ही ऋषभ पंत ने भारतीय विकेटकीपरों की उस खास सूची में अपनी जगह बना ली है, जिसमें एमएस धोनी और सैयद किरमानी जैसे दिग्गज शामिल हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले भारतीय विकेटकीपरों की लिस्ट में धोनी 256 कैच के साथ पहले किरमानी 160 कैच के साथ दूसरे और अब पंत 151 कैच लेकर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।


टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा कैच लेने वाले भारतीय विकेटकीपर

  • एमएस धोनी – 256 कैच (166 पारियां, 90 टेस्ट)
  • सैयद किरमानी – 160 कैच (151 पारियां, 88 टेस्ट)
  • ऋषभ पंत – 151* कैच (अब तक)
  • किरण मोरे – 110 कैच
  • नयन मोंगिया – 99 कैच

Related to this topic: