Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > खेल

आखिरी दो ओवरों में पलटा खेल, RCB ने राजस्थान के मुंह से छीनी जीत...

आखिरी दो ओवरों में पलटा खेल, RCB ने राजस्थान के मुंह से छीनी जीत...

आखिरी दो ओवरों में पलटा खेल rcb ने राजस्थान के मुंह से छीनी जीत

RCB vs RR Highlights IPL 2025 Today Match: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए हाईवोल्टेज मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दमदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 11 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 205 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में राजस्थान की टीम रोमांचक प्रयास के बावजूद 20 ओवर में 194 रन ही बना सकी।

ठोस शुरुआत के बाद लड़खड़ाई राजस्थान की पारी


206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी ने 52 रनों की सधी हुई शुरुआत दी। सूर्यवंशी 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे, लेकिन जायसवाल ने आक्रामक अंदाज में रन बटोरने जारी रखे। उन्होंने महज़ 19 गेंदों में 49 रन की तूफानी पारी खेली, मगर बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए और आउट हो गए। उनके आउट होते ही राजस्थान की पारी थोड़ा लड़खड़ा गई।

मिडिल ओवर्स में पराग का तूफान

जायसवाल के आउट होने के बाद नितीश राणा और रियान पराग ने राजस्थान की पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों के बीच 38 रनों की अहम साझेदारी हुई। पराग ने मिडिल ओवर्स में आक्रामक तेवर दिखाते हुए महज 10 गेंदों में 22 रन जड़ दिए। वहीं राणा ने संयमित अंदाज में 28 रन बनाए। एक समय टीम का स्कोर 2 विकेट पर 110 रन था, लेकिन अगले 24 रनों के भीतर दोनों सेट बल्लेबाज पवेलियन लौट गए, जिससे राजस्थान की उम्मीदों को करारा झटका लगा।

आखिरी 2 ओवर में पलटा मैच

राजस्थान रॉयल्स एक समय जीत की ओर बढ़ती दिख रही थी। 12 ओवर के बाद टीम के पास 7 विकेट बचे थे और उसे 48 गेंदों में महज 78 रन चाहिए थे। इसके बाद RCB के गेंदबाजों ने शानदार वापसी की और अगले पांच ओवरों में मैच का रुख बदल दिया। हालांकि 18वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने 22 रन खर्च कर राजस्थान को फिर से मैच में ला खड़ा किया।

आखिरी दो ओवर में राजस्थान को सिर्फ 18 रन चाहिए थे, लेकिन 19वें ओवर में जोश हेजलवुड ने कमाल कर दिया। सिर्फ 1 रन देकर 2 अहम विकेट चटका दिए। इसके बाद यश दयाल को अंतिम ओवर में 16 रन बचाने थे और उन्होंने अपना काम बखूबी निभाया, RCB को शानदार जीत दिलाते हुए।