Breaking News
  • पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र सुभाष चंद्र बोस के वंशज चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की
  • जम्मू-कश्मीर के डोडा में कांपी धरती, 4.6 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया
  • बेनतीजा रही इस्लामबाद में हुई अमेरिका-ईरान की बातचीत , जेडी वेंस बोले- ईरान ने हमारी शर्तें नहीं मानी
  • PM मोदी ने सभी संसदीय दल के नेताओं को पत्र लिखकर महिला आरक्षण पर समर्थन मांगा
  • मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन
  • बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए

होम > खेल

RCB vs MI IPL Clash at Wankhede Stadium Today

वानखेड़े में आज RCB vs MI का हाईवोल्टेज मुकाबला, हेड-टू-हेड में मुंबई इंडियंस आगे

IPL 2026 में आज यानी 12 अप्रैल के दिन RCB और MI के बीच बड़ा मुकाबला वानखेड़े में होगा। दोनों टीमों का सीजन मिला-जुला रहा है और हेड-टू-हेड में मुंबई का पलड़ा भारी है।


वानखेड़े में आज rcb vs mi का हाईवोल्टेज मुकाबला हेड-टू-हेड में मुंबई इंडियंस आगे

cricket news |

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में आज एक बड़ा मुकाबला खेला जाएगा, जहां डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस (MI) से होगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा।

दोनों टीमें इस सीजन अब तक मिश्रित प्रदर्शन के साथ आगे बढ़ रही हैं। RCB ने शुरुआती दो मुकाबले जीतकर अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। वहीं MI को भी अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान से ही हार मिली थी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में मुंबई का दबदबा

RCB और MI के बीच अब तक 36 टी-20 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें मुंबई इंडियंस ने 21 मैच जीते हैं, जबकि RCB को 15 मुकाबलों में जीत मिली है। IPL में खेले गए 34 मैचों में भी मुंबई का पलड़ा भारी रहा है, जहां टीम ने 19 मैच अपने नाम किए हैं।

RCB की बल्लेबाजी विराट और पाटीदार पर निर्भर

RCB के लिए इस सीजन कप्तान रजत पाटीदार टीम के टॉप स्कोरर रहे हैं। उनके अलावा विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने भी 100 से अधिक रन बनाए हैं। गेंदबाजी में जैकब डफी ने 5 विकेट लिए हैं, हालांकि जोश हेजलवुड के शामिल होने के कारण वह पिछले मैच में नहीं खेल सके थे।

MI की गेंदबाजी और रोहित की फॉर्म अहम

मुंबई इंडियंस की ओर से शार्दूल ठाकुर ने अब तक 4 विकेट लिए हैं, जबकि अल्लाह गजनफर ने 2 विकेट हासिल किए हैं। बल्लेबाजी में रोहित शर्मा ने 118 रन बनाकर टीम को स्थिर शुरुआत दी है, हालांकि अन्य बल्लेबाजों का प्रदर्शन अब तक औसत रहा है।

वानखेड़े की पिच और मौसम रिपोर्ट

वानखेड़े स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है। यहां अब तक 34 बार 200+ स्कोर बने हैं, जिनमें से 28 बार लक्ष्य का बचाव सफल रहा है। ओस का असर दूसरी पारी में देखने को मिलता है, जिससे चेज करना आसान हो जाता है।

मौसम की बात करें तो आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान 26 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और मैच के दौरान यह करीब 28 डिग्री तक पहुंच सकता है। आज का मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि जीत उन्हें अंक तालिका में मजबूती दिला सकती है।

Related to this topic: