Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > खेल

विवादों में घिरे RCB स्टार यश दयाल, महिला ने लगाए गंभीर आरोप, जानिए पूरा मामला

विवादों में घिरे RCB स्टार यश दयाल, महिला ने लगाए गंभीर आरोप, जानिए पूरा मामला

विवादों में घिरे rcb स्टार यश दयाल महिला ने लगाए गंभीर आरोप जानिए पूरा मामला

RCB Star Yash Dayal In Trouble: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय तेज़ गेंदबाज़ यश दयाल एक बड़े विवाद में घिर गए हैं। बता दें एक महिला ने यौन शोषण, शारीरिक हिंसा और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के ज़रिए अपनी आपबीती साझा करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने यश दयाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यश दयाल घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हैं। पिछले साल उन्हें पहली बार भारतीय टी20 टीम में मौका मिला था। उन्होंने इंडिया ए के लिए भी कुछ मैच खेले थे। 3 जून 2025 को आरसीबी को पहली बार आईपीएल चैंपियन बनाने में उनकी अहम भूमिका रही थी।

5 साल के रिश्ते और शादी के वादे का आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वह पिछले पांच सालों से यश दयाल के साथ रिलेशनशिप में थी। उसका दावा है कि इस दौरान क्रिकेटर ने उसे शादी का झांसा दिया और उसका मानसिक और शारीरिक शोषण किया। महिला ने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई, जिसके स्क्रीनशॉट उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं। अपनी पोस्ट में महिला ने यश दयाल के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि यश दयाल ने उसे अपने परिवार से मिलवाते समय "होने वाली बहू" का नाम दिया ।

‘अन्य महिलाओं के साथ भी रिश्ते’

महिला ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि यश दयाल ने कई अन्य लड़कियों के साथ भी झूठे रिश्ते बनाकर उनका भावनात्मक शोषण किया। महिला का कहना है कि जब उन्होंने विरोध जताया तो उन्हें मानसिक प्रताड़ना और शारीरिक हिंसा का सामना करना पड़ा। पीड़िता का यह भी दावा है कि उन्होंने 14 जून को महिला हेल्पलाइन में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। आखिरकार न्याय की उम्मीद में उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करवाई ।

सोशल मीडिया पर मांगा न्याय

पीड़िता के इंस्टाग्राम अकाउंट पर यश दयाल के साथ कई पुरानी तस्वीरें हैं, जिनमें 2022 आईपीएल फाइनल के बाद गुजरात टाइटन्स की जीत के जश्न की तस्वीरें भी शामिल हैं, जिसमें वह यश दयाल के परिवार और टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ नजर आई थी। फिलहाल इस पूरे मामले पर यश दयाल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।