Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > खेल

RCB ने तोड़ा मुंबई इंडियंस का सपना, 11 रनों से जीतकर फाइनल की राह रोकी....

RCB ने तोड़ा मुंबई इंडियंस का सपना, 11 रनों से जीतकर फाइनल की राह रोकी....

rcb ने तोड़ा मुंबई इंडियंस का सपना 11 रनों से जीतकर फाइनल की राह रोकी

MI vs RCB Match Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 11 रनों से हराकर उसकी फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को तोड़ दिया। मुंबई के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी था, लेकिन बेंगलुरु की शानदार प्रदर्शन के सामने वह लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 199 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में मुंबई की टीम 188 रन ही बना पाई और मैच 11 रनों से गंवा बैठी। इस जीत में कप्तान स्मृति मंधाना की 53 रनों की पारी और स्नेह राणा की घातक गेंदबाजी, जिसमें उन्होंने 3 विकेट चटकाए, अहम साबित हुई।

मुंबई इंडियंस की हार का फायदा दिल्ली कैपिटल्स को मिला

मुंबई इंडियंस की हार का फायदा दिल्ली कैपिटल्स को मिला है। चूंकि मुंबई फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही, इसलिए बेहतर नेट रन-रेट के आधार पर दिल्ली ने सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। अब एलिमिनेटर मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच की विजेता टीम फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी। गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स अब तक WPL इतिहास में तीनों बार फाइनल में पहुंच चुकी है।

आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए, जिसमें कप्तान स्मृति मंधाना ने 53 और एलिस पेरी ने 49 रनों का योगदान दिया। हालांकि, सबसे विस्फोटक पारी जॉर्जिया वेयरहैम ने खेली, जिन्होंने मात्र 10 गेंदों में 31 रन जड़कर टीम के स्कोर को मजबूत किया। जवाब में मुंबई इंडियंस 188 रन तक पहुंच सकी, जिससे मैच में कुल 387 रन बने। इस दौरान दोनों पारियों में कुल 38 चौके और 11 छक्के लगे। बेंगलुरु की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी थी और लगातार पांच हार का सामना कर रही थी, लेकिन मुंबई को हराकर उसने आखिरकार अपने हार के सिलसिले को तोड़ दिया।