Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > खेल

प्रणव वेंकटेश बने विश्व जूनियर शतरंज चैंपियन, फाइनल में स्लोवेनिया के खिलाड़ी को दी मात

प्रणव वेंकटेश बने विश्व जूनियर शतरंज चैंपियन, फाइनल में स्लोवेनिया के खिलाड़ी को दी मात

प्रणव वेंकटेश बने विश्व जूनियर शतरंज चैंपियन फाइनल में स्लोवेनिया के खिलाड़ी को दी मात

Pranav Venkatesh In Chess : भारत के प्रणव वेंकटेश ने मोंटेनेग्रो के पेट्रोवाक में आयोजित विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप (अंडर-20) का खिताब जीत लिया। उन्होंने शुक्रवार को 11वें और अंतिम दौर में स्लोवेनिया के मैटिक लेवरेंसिक के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ कर खिताबी जीत सुनिश्चित की। इसी के साथ भारतीय शतरंज के लिए यह दिन और भी खास बन गया जब अरविंद चितंबरम ने प्राग मास्टर्स में कई दिग्गज खिलाड़ियों को हराकर विजेता का ताज अपने नाम किया।

चेन्नई इंटरनेशनल में पिछले साल चैलेंजर्स वर्ग का खिताब जीतने वाले प्रणव वेंकटेश ने विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप में भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन बरकरार रखा और पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारे। भारतीय खिलाड़ी ने 11 में से सात मुकाबले जीते और चार ड्रॉ खेले, इस तरह कुल नौ अंक जुटाकर चैंपियन बने।

अंतिम दौर की जोड़ियों की घोषणा के बाद यह साफ था कि प्रणव वेंकटेश को खिताब जीतने के लिए सिर्फ ड्रॉ की जरूरत है। उन्होंने इसे सफलतापूर्वक हासिल किया। उनकी इस अद्भुत उपलब्धि की सराहना महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने भी की। आनंद ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर वेंकटेश को बधाई देते हुए लिखा कि वह शानदार फॉर्म में हैं और लगातार अपने खेल का विश्लेषण कर उसे सुधारते हैं। आनंद ने कहा कि वेंकटेश विश्व जूनियर चैंपियंस की एक प्रतिष्ठित सूची में शामिल हो गए हैं।

Related to this topic: