pragyan ojha named India Chief Selector

BCCI Chief Selector: ओझा के हाथ में अब टीम इंडिया की कमान; अगरकर के बाद BCCI ने चुना नया चीफ सिलेक्टर

पूर्व स्पिनन प्रज्ञान ओझा टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर बने हैं। रमेश पवार भी पुरुष चयन समिति में शामिल हुए हैं। अगरकर का कार्यकाल 4अक्टूबर को खत्म हुआ था।

By : संजय चतुर्वेदी
BCCI Chief Selector: ओझा के हाथ में अब टीम इंडिया की कमान; अगरकर के बाद BCCI ने चुना नया चीफ सिलेक्टर

BCCI Selection Committee updates new chief selector

क्रिकेट। भारतीय क्रिकेट टीम का वह खिलाड़ी जो कभी बाएं हाथ की स्पिन से बल्लेबाजों को उलझाता था। अब वही भारतीय टीम को चुनेगा। प्रज्ञान ओझा को बीसीसीआई ने पुरुष चयन समिति का नया चेयरमैन बनाया है। बोर्ड ने सोमवार को इसकी घोषणा की है। वह अजीत अगरकर की जगह लेंगे। उनका कार्यकाल 4 अक्टूबर को पूरा हो चुका है। समिति में रमेश पवार की भी एंट्री हुई है।

ओझा को क्यों मिली कुर्सी?

पांच सदस्यों की इस समिति में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच ओझा के नाम हैं। यही वजह रही कि उन्हें चेयरमैन की जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने भारत के लिए 24 टेस्ट, 18 वनडे और 2 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। उनका इंटरनेशनल करियर जून 2008 से नवंबर 2013 तक चला।

पवार का सफर खिलाड़ी से कोच तक 

रमेश पवार ने भारत के लिए 2 टेस्ट और 31 वनडे खेले हैं। खेल छोड़ने के बाद वह कोचिंग में उतरे और भारतीय महिला टीम, मुंबई और गुजरात के हेड कोच रहे। बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बॉलिंग कोच की भूमिका भी निभाई। उनके रहते भारतीय महिला टीम ने एशिया कप ट्रॉफी जीती ओर कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल हासिल किया। ओझा और पवार के साथ समिति में शिव सुंदर दास, आरपी सिंह और अजय रात्रा भी हैं।

कैसे हुआ चयन?

बीसीसीआई के अनुसार, पुरुष समिति के सदस्य की नियु्क्ति के लिए तय प्रक्रिया अपनाई गई। अशोक मल्होत्रा और जतिन पराजंपे वाली क्रिकेट एडवाइजरी कमिटी ने बीसीसीआई मुख्यालय में बैठक कर आवेदनों की जांच की और इंटरव्यू लिए गए। इसके बाद पवार के नाम की सिफारिश की गई। रिपोर्ट्स के अनुसार चार या पांच उम्मीदवारों से बात हुई। इनमें पूर्व ओपनर वसीम जाफर भी थे। जाफर भारत के लिए 31 टेस्ट खेल चुके हैं।

अगरकर के कार्यकाल पर बोर्ड की मुहर

जुलाई 2003 में चीफ सिलेक्टर बने अगरकर के योगदान की बीसीसीआई ने तारीफ की। बोर्ड ने कहा कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट के अहम दौर में समिति की अगुवा4ई की। इस दौरान भारत ने तीन आईसीसी ट्रॉफी और दो एशिया कप खिताब जीते। लगातार दो एशियन गेम्स में टीम को गोल्ड मेडल भी मिला।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026