Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > खेल

इंटरनेशनल लेवल पर पाकिस्तान की फजीहत, PSL को लगा तगड़ा झटका, UAE ने होस्ट करने से किया इनकार

इंटरनेशनल लेवल पर पाकिस्तान की फजीहत, PSL को लगा तगड़ा झटका, UAE ने होस्ट करने से किया इनकार

इंटरनेशनल लेवल पर पाकिस्तान की फजीहत psl को लगा तगड़ा झटका uae ने होस्ट करने से किया इनकार

UAE Declined To Host PSL: पाकिस्तान को एक बार फिर इंटरनेशनल मंच पर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है। यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की मेजबानी करने से साफ इनकार कर दिया है। इस फैसले के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मुश्किलें और बढ़ गई हैं, क्योंकि PSL के आयोजन को लेकर अब नए विकल्प तलाशने पड़ेंगे।

UAE ने जताई सुरक्षा को लेकर चिंता

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब खेलों पर भी साफ दिखने लगा है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। दरअसल, एक दिन पहले भारत के हमले में रावलपिंडी का क्रिकेट स्टेडियम बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके बाद पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को फिलहाल के लिए टालना पड़ा। इसके बाद PCB के अधिकारियों ने सरकार को सुझाव दिया कि PSL के आखिरी आठ मैच दुबई या दोहा जैसे सुरक्षित स्थानों पर कराए जाएं।

सुरक्षा कारणों से PSL की मेज़बानी मुश्किल: ECB

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान सुरक्षा स्थिति के चलते PSL के बाकी मैचों की मेज़बानी करना मुश्किल है। ECB के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी को बताया कि UAE में दक्षिण एशियाई समुदाय की बड़ी संख्या होने के कारण ऐसे तनावपूर्ण माहौल में टूर्नामेंट की मेज़बानी सुरक्षा खतरे को बढ़ा सकती है। इस कारण बोर्ड को इस मामले में मंजूरी देना कठिन हो सकता है।

UAE और BCCI के बीच मजबूत साझेदारी

यूएई क्रिकेट बोर्ड का भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ दशकों से मजबूत और सहयोगात्मक संबंध रहा है। दुबई में स्थित आईसीसी मुख्यालय और यूएई में आयोजित कई प्रमुख क्रिकेट आयोजनों ने इसे वैश्विक क्रिकेट के केंद्र के रूप में स्थापित किया है।

भारत के सहयोग से दुबई ने ICC T20 विश्व कप 2021 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मैचों के साथ-साथ एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के आयोजनों की मेज़बानी की। इस साझेदारी को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समझ और सहयोग देखने को मिला है।

पहलगाम हमले के बाद आतंकवादी ठिकानों पर हमला

22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की हत्या के बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की। भारतीय फोर्सेस ने 7 मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर (POK) में 9 आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया।

पाकिस्तान की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई, लेकिन भारतीय सेना ने 8 और 9 मई की रात में पाकिस्तान द्वारा किए गए कई ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया, जिससे भारत की रक्षा क्षमता और तैयारियों की स्पष्ट झलक मिली।

Related to this topic: