Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > खेल

एक बार फिर नीरज चोपड़ा ने विदेशी जमीन पर लहराया तिरंगा, पेरिस डायमंड लीग का ख़िताब किया अपने नाम

एक बार फिर नीरज चोपड़ा ने विदेशी जमीन पर लहराया तिरंगा, पेरिस डायमंड लीग का ख़िताब किया अपने नाम

एक बार फिर नीरज चोपड़ा ने विदेशी जमीन पर लहराया तिरंगा पेरिस डायमंड लीग का ख़िताब किया अपने नाम

NEERAJ CHOPRA WINS PARIS DIAMOND LEAGUE: दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को पेरिस डायमंड लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो वर्षों बाद अपना पहला डायमंड लीग खिताब अपने नाम किया। उन्होंने जर्मनी के जूलियन वेबर को पछाड़ते हुए पहली ही कोशिश में 88.16 मीटर का जबरदस्त थ्रो किया। 

दूसरी बार में उन्होंने 85.10 मीटर भाला फेंका। वहीं तीन थ्रो फाउल रहे। आखिरी प्रयास में उनका थ्रो 82.89 मीटर रहा। इससे पहले वे इस लीग में दो बार लगातार दूसरे स्थान पर रहे थे। बता दें पेरिस में यह उनकी पहली जीत है,जहाँ उन्होंने 2017 में जूनियर वर्ल्ड चैंपियन के रूप में पहली बार भाग लिया था और तब पांचवें स्थान पर रहे थे।

फाउल थ्रो के बावजूद नीरज ने जीती पेरिस डायमंड लीग

नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग में शानदार शुरुआत की। उन्होंने अपना पहला थ्रो 88.16 मीटर दूर फेंका, जो उनका सबसे अच्छा थ्रो रहा। इसके बाद उन्होंने तीन बार फाउल कर दिया यानी उनका थ्रो मान्य नहीं रहा। दूसरे राउंड में नीरज ने 85.10 मीटर का थ्रो फेंका और आखिरी यानी छठे राउंड में 82.89 मीटर की दूरी तय की। बाकी तीन थ्रो फाउल रहे, फिर भी उनका पहला थ्रो इतना अच्छा था कि उन्होंने मुकाबला जीत लिया।

जर्मनी के वेबर ने 87.88 मीटर, 86.20 मीटर, 83.13 मीटर और 84.50 मीटर के थ्रो किए, लेकिन वे नीरज से आगे नहीं निकल पाए। त्रिनिदाद के केशोर्न वालकॉट और ब्राजील के डा सिल्वा ने भी अच्छे थ्रो किए, लेकिन नीरज को पीछे नहीं छोड़ सके।

5 जुलाई को होगा 'नीरज चोपड़ा क्लासिक'

ओलंपिक में दो बार पदक जीत चुके नीरज चोपड़ा अब 5 जुलाई को बेंगलुरु में होने वाले पहले नीरज चोपड़ा क्लासिक में हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता पहले 24 मई को तय थी, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव के चलते इसे टाल दिया गया था। अब यह खास आयोजन 5 जुलाई को होगा, जहां देश-विदेश के कई स्टार एथलीट भी नज़र आ सकते हैं।