अब सिर्फ MS Dhoni ही कहलाएंगे 'कैप्टन कूल', किसी और को नहीं मिलेगा ये टाइटल, जानें वजह

अब सिर्फ MS Dhoni ही कहलाएंगे 'कैप्टन कूल', किसी और को नहीं मिलेगा ये टाइटल, जानें वजह

By : Rashmi Dubey
अब सिर्फ MS Dhoni ही कहलाएंगे 'कैप्टन कूल', किसी और को नहीं मिलेगा ये टाइटल, जानें वजह

Captain Cool Trademark: भारतीय क्रिकेट के सबसे शांत और चतुर कप्तानों में से एक माने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी को दुनियाभर में 'कैप्टन कूल' के नाम से जाना जाता है। मैदान पर उनके फैसले जितने सख्त होते थे, उनका दिमाग भी उतना ही ठंडा रहता था। अब धोनी ने इतना बड़ा कदम उठाया है कि यह उपनाम हमेशा के लिए उनके साथ जुड़ जाएगा। अब कोई भी दूसरा कप्तान खुद को 'कैप्टन कूल' नहीं कह पाएगा।

ट्रेडमार्क के लिए किया आवेदन

बता दें महेंद्र सिंह धोनी ने 'कैप्टन कूल' नाम को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए इसे अपने नाम से रजिस्टर कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने 5 जून को ट्रेडमार्क रजिस्ट्री पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन जमा किया है। धोनी इस उपनाम का उपयोग खेल प्रशिक्षण, कोचिंग सेवाओं और प्रशिक्षण केंद्रों से जुड़े कार्यों के लिए करना चाहते हैं। अगर यह ट्रेडमार्क रजिस्टर हो जाता है तो भविष्य में 'कैप्टन कूल' का इस्तेमाल केवल धोनी ही कर सकेंगे।

'कैप्टन कूल' ट्रेडमार्क को लेकर शुरू में आई दिक्कत

धोनी के 'कैप्टन कूल' ट्रेडमार्क आवेदन को शुरू में ट्रेड मार्क्स अधिनियम की धारा 11(1) के तहत आपत्ति का सामना करना पड़ा। दरअसल, यह नाम पहले से ही एक अन्य ट्रेडमार्क के रूप में रजिस्टर्ड था, जिससे लोगों के भ्रमित होने की आशंका जताई गई। वहीं धोनी के वकीलों ने तर्क दिया कि यह नाम वर्षों से मीडिया और फैंस के बीच महेंद्र सिंह धोनी की पहचान बन चुका है। इस दलील को मानते हुए संबंधित प्राधिकरण ने धोनी के पक्ष में फैसला सुनाया और उन्हें 'कैप्टन कूल' नाम पर विशेष अधिकार मिलने का रास्ता साफ हो गया।

महेंद्र सिंह धोनी ने 'कैप्टन कूल' नाम को अपने अधिकार में लेने के लिए 5 जून को ट्रेडमार्क रजिस्ट्री पोर्टल पर आवेदन दाखिल किया था। वह इस उपनाम का उपयोग खास तौर पर खेल प्रशिक्षण, कोचिंग सेवाओं और प्रशिक्षण केंद्रों के लिए करना चाहते हैं। उनके इस आवेदन को शुरुआत में ट्रेड मार्क्स अधिनियम की धारा 11(1) के तहत आपत्ति का सामना करना पड़ा, क्योंकि यह नाम पहले से ही एक अन्य ट्रेडमार्क के रूप में रजिस्टर्ड था। धोनी के वकीलों ने यह तर्क दिया कि 'कैप्टन कूल' नाम वर्षों से महेंद्र सिंह धोनी की पहचान बन चुका है और फैंस व मीडिया के बीच यह उपनाम सिर्फ उन्हीं से जुड़ चुका है। 

संबंधित सामग्री

MS Dhoni Retirement: महेंद्र सिंह धोनी ने IPL को कहा अलविदा, लिया संन्यास

MS Dhoni Retirement: महेंद्र सिंह धोनी ने IPL को कहा अलविदा, लिया संन्यास

भारतीय क्रिकेट के सबसे चहेते कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग IPL को भी हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है।

Nov 17, 2026
MS Dhoni Retirement: IPL के मैदान से विदाई, अब मेंटर बनकर नई पीढ़ी को तराशेंगे माही

MS Dhoni Retirement: IPL के मैदान से विदाई, अब मेंटर बनकर नई पीढ़ी को तराशेंगे माही

क्रिकेट के मैदान पर अपनी कप्तानी, शांत स्वभाव और बेमिसाल फिनिशिंग से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले महेंद्र सिंह धोनी के IPL सफर पर अब विराम लग गया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने 17 नवंबर को आधिकारिक घोषणा

Nov 17, 2026
हेलीकॉप्टर शॉट का फिर दिखेगा जादू या थमेगा सफर? धोनी के फैसले का इंतजार

हेलीकॉप्टर शॉट का फिर दिखेगा जादू या थमेगा सफर? धोनी के फैसले का इंतजार

IPL 2027 के रिटेंशन से पहले महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं

Nov 17, 2026
रजत के बल्ले ने लिखी रिकॉर्ड की नई इबारत, 41 गेंदों में शतक जड़ रचा इतिहास

रजत के बल्ले ने लिखी रिकॉर्ड की नई इबारत, 41 गेंदों में शतक जड़ रचा इतिहास

मध्य प्रदेश के स्टार बल्लेबाज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने एक बार फिर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान खींचा है

Nov 16, 2026
ICC में जय शाह का दबदबा बरकरार, दूसरी बार निर्विरोध संभालेंगे वैश्विक क्रिकेट की कमान

ICC में जय शाह का दबदबा बरकरार, दूसरी बार निर्विरोध संभालेंगे वैश्विक क्रिकेट की कमान

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) में जय शाह का दबदबा एक बार फिर कायम रहा है। उन्हें लगातार दूसरी बार ICC चेयरमैन चुना गया है

Nov 16, 2026