Breaking News
  • भारत फिर बना टी20 किंग:इतिहास रचते हुए भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन
  • International Women’s Day Special: भोपाल से बिलासपुर तक दौड़ी ‘नारी शक्ति’ की ट्रेन
  • क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: 28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026, शेड्यूल में बदलाव
  • हाई कोर्ट का अहम फैसला: हिंदू रीति अपनाने वाले आदिवासी भी हिंदू विवाह अधिनियम के दायरे में
  • इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में धुंआधार बैटिंग, 12 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 161
  • T20 वर्ल्ड कप फाइनलः न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, भारत की पहले बैटिंग
  • केरल में विदेशी जहाज से टक्कर के बाद मछुआरों की नाव डूबी, 2 लापता
  • 1 से 7 मार्च 2026 के बीच 52,000 से ज्यादा भारतीय सुरक्षित रूप से खाड़ी देशों से भारत लौटे
  • इजराइल ने ईरानी तेल ठिकानों पर मिसाइलें गिराईं: 3 डिपो और 30 फ्यूल टैंक तबाह, ईरान ने 5 देशों पर हमले किए

होम > खेल

न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्डकप में श्रीलंका को हराया

न्यूजीलैंड की जीत से श्रीलंका बाहर, सेमीफाइनल की दहलीज पर कीवी टीम

टी20 वर्ल्ड कप के सुपर आठ मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 61 रन से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। कप्तान सैंटनर की टीम अब सेमीफाइनल की दौड़ में मजबूत स्थिति में है।


न्यूजीलैंड की जीत से श्रीलंका बाहर सेमीफाइनल की दहलीज पर कीवी टीम

नई दिल्लीः आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर आठ के अहम मुकाबले में हर मुकाबला नॉकआउट हो रहा है। इसी बीच न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 61 रन से हरा दिया। इस हार के साथ मेजबान टीम का सफर समाप्त हो गया, जबकि कीवी टीम सेमीफाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ाती नजर आ रही है।

लड़खड़ाती शुरुआत के बाद दमदार वापसी

टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। महज 84 रन पर छह विकेट गिर चुके थे और टीम दबाव में थी। ऐसे मुश्किल समय में कप्तान मिचेल सैंटनर और कोल मैकॉन्ची ने पारी को संभाला।

दोनों ने सातवें विकेट के लिए अहम साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। सैंटनर ने तेजतर्रार अंदाज में 47 रन बनाए, जबकि मैकॉन्ची 31 रन बनाकर नाबाद रहे। इस साझेदारी ने मैच का रुख बदल दिया।

श्रीलंका की पारी रही बिखरी हुई

169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पहली ही गेंद पर पथुम निसांका आउट हो गए। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। मध्य क्रम भी टीम को संभाल नहीं सका। कामिंडु मेंडिस ने 31 और दुनिथ वेलालगे ने 29 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं पाए। पूरी टीम निर्धारित ओवर में 107 रन ही बना सकी।

गेंदबाजों ने कसी पकड़

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन किया। रचिन रवींद्र ने चार विकेट लेकर श्रीलंका की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। मैट हेनरी ने शुरुआती झटके देकर मैच की दिशा तय कर दी थी। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड अंक तालिका में मजबूत स्थिति में पहुंच गया है, जबकि श्रीलंका लगातार दूसरी हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गया।

Related to this topic: