Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > खेल

इस टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे नीरज चोपड़ा, अब होगा 90 मीटर पार थ्रो का मुकाबला...

इस टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे नीरज चोपड़ा, अब होगा 90 मीटर पार थ्रो का मुकाबला...

इस टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे नीरज चोपड़ा अब होगा 90 मीटर पार थ्रो का मुकाबला

Neeraj Chopra set to play in Doha Diamond League: नीरज चोपड़ा का नाम आज दुनिया के टॉप जैवलिन थ्रोअर्स में गिना जाता है। उन्होंने ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता और देश में जैवलिन को एक नई पहचान भी दिलाई। टोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक जीतने के बाद उन्होंने पेरिस ओलंपिक में सिल्वर पर कब्जा जमाया, जहां पाकिस्तान के अरशद नदीम ने गोल्ड अपने नाम किया था।

नीरज चोपड़ा ने साल 2025 की शुरुआत दमदार अंदाज़ में की है। वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर चैलेंजर टूर्नामेंट में उन्होंने 84.52 मीटर का थ्रो फेंककर सभी प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया। छह खिलाड़ियों के बीच हुए इस मुकाबले में उन्होंने टॉप पोजिशन हासिल की। इस प्रतियोगिता में दक्षिण अफ्रीका के 25 वर्षीय डौव स्मिट उनका सबसे बड़ा चैलेंज बने, लेकिन उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 82.44 मीटर ही रहा।

नीरज चोपड़ा फिर दिखाएंगे दम

वर्ल्ड एथलेटिक्स में दमदार वापसी के बाद नीरज चोपड़ा अब दोहा डायमंड लीग में नजर आएंगे। 16 मई से शुरू हो रहे इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में उनका आत्मविश्वास पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होगा। नीरज ने इससे पहले 2023 में दोहा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 88.67 मीटर थ्रो के साथ खिताब अपने नाम किया था। वहीं पिछले साल वह 88.36 मीटर की थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। इस बार उनकी नजरें एक बार फिर शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाने पर होंगी।

90 मीटर का लक्ष्य अब भी बाकी

नीरज चोपड़ा मई में होने वाले वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर में भी हिस्सा ले सकते हैं, जहां वह अपनी फॉर्म को और धार देना चाहेंगे। इस साल उनका सबसे बड़ा लक्ष्य सितंबर में टोक्यो में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में खिताब बचाना है। अब तक उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 89.94 मीटर रहा है। बता दें वह 90 मीटर की ऐतिहासिक दूरी को पार करने से बस एक कदम दूर हैं। दोहा डायमंड लीग उनके लिए सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं बल्कि इस बड़े लक्ष्य की ओर एक अहम पड़ाव साबित हो सकता है।

Related to this topic: