Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > खेल

डब्ल्यूपीएल पर फिर मुंबई इंडियंस का राज! दिल्ली का 'चोकर्स' टैग बरकरार,फाइनल में तीसरी बार मिली

डब्ल्यूपीएल पर फिर मुंबई इंडियंस का राज! दिल्ली का 'चोकर्स' टैग बरकरार,फाइनल में तीसरी बार मिली शिकस्त...

डब्ल्यूपीएल पर फिर मुंबई इंडियंस का राज दिल्ली का चोकर्स टैग बरकरारफाइनल में तीसरी बार मिली शिकस्त

MI vs DC Final Match Highlights: मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर WPL पर अपना दबदबा कायम रखते हुए फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 8 रनों से शिकस्त दी। ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम कड़ी मशक्कत के बावजूद 8 रन से पीछे रह गई। इस जीत के साथ मुंबई ने लगातार दूसरी बार WPL ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि मेग लैनिंग की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स को तीसरी बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

मुंबई ने फिर किया फाइनल पर कब्जा

WPL 2025 के फाइनल में एक बार फिर ब्रेबोर्न स्टेडियम में चेज करने वाली टीम को हार का सामना करना पड़ा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर और नेट साइवर-ब्रंट ने टीम को मुश्किल से बाहर निकाला। दोनों ने मिलकर 89 रनों की अहम साझेदारी की। हरमनप्रीत ने कप्तानी पारी खेलते हुए 66 रन बनाए, जबकि साइवर-ब्रंट ने 30 रनों का योगदान दिया। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मैरिजेन कैप और जेमिमा रोड्रिग्स ने संघर्ष किया, लेकिन बाकी बल्लेबाज कोई बड़ी पारी नहीं खेल सके, जिससे दिल्ली को फाइनल में 8 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

मुंबई ने फिर किया कमाल

मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित करते हुए दूसरी बार WPL का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले मुंबई ने महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में भी जीत दर्ज की थी, जब उन्होंने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया था। इस बार भी मुकाबला दिल्ली के खिलाफ ही था, लेकिन मुंबई ने 8 रनों से रोमांचक जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस अब तक दो बार WPL चैंपियन बनने वाली एकमात्र टीम है।

मुंबई इंडियंस ने इतिहास रचते हुए दो बार WPL चैंपियन बनने वाली पहली टीम का गौरव हासिल किया। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह फाइनल एक और दर्द भरी हार लेकर आया। दिल्ली की टीम के नाम अब शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है, क्योंकि वह लगातार तीन फाइनल हार चुकी है। 2023 में उसे मुंबई इंडियंस ने हराया, 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ट्रॉफी छीन ली और 2025 में एक बार फिर मुंबई ने दिल्ली को शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा कर लिया।