Breaking News
  • देश के 10 राज्यों में इस हफ्ते तेज गर्मी, मौसम विभाग के मुताबिक 24 मई तक सभी राज्यों में हीटवेव का असर
  • काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़, 1KM लंबी लाइन लगी
  • भोपाल में पेट्रोल ₹110.75 प्रति लीटर, इंदौर में ₹110.79 हुआ; 5 दिन में दूसरी बार बढ़ी कीमतें
  • IPL- हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंची, चेन्नई को 5 विकेट से हराया
  • पेट्रोल-डीजल 90 पैसे महंगा: दिल्ली में पेट्रोल 98.64 और डीजल 91.58 रुपए लीटर हुआ

होम > खेल

Dhoni IPL 2026 Return Delayed Again

धोनी की वापसी पर फिर ब्रेक! जानें फ्लेमिंग का इशारा, क्या IPL 2026 में खेलना अब भी मुश्किल?

एमएस धोनी की IPL 2026 में वापसी फिर टली! कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने चोट को लेकर बड़ा अपडेट दिया। क्या माही पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं? जानिए पूरी रिपोर्ट।


धोनी की वापसी पर फिर ब्रेक जानें फ्लेमिंग का इशारा क्या ipl 2026 में खेलना अब भी मुश्किल

Sports News |

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए आईपीएल 2026 से जुड़ी खबर उम्मीद से उलट जा रही है। चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी अब तक एक भी मैच नहीं खेले हैं और उनकी वापसी लगातार टलती दिख रही है। रविवार को चैन्नई सुपर किंग्स की हार के बाद हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने जो अपडेट दिया। उनके बयान ने धोनी के खेलने की तस्वीर और साफ कर दी। उन्होंने बताया कि धोनी की चोट उम्मीद से ज्यादा जटिल हो चुकी है।

बता दें कि टीम ने अब तक 8 मैच खेल लिए, लेकिन धोनी मैदान से दूर हैं। सवाल यही है क्या यह सिर्फ देरी है या इस सीजन में बड़ा झटका आने वाला है?

क्या है असली चोट और क्यों बढ़ी परेशानी?

धोनी पिंडली (calf) की चोट से जूझ रहे हैं। इस चोट को शुरुआत में मामूली माना गया था। लेकिन प्रैक्टिस के दौरान चोट फिर उभर आई। फ्लेमिंग के मुताबिक, अगर धोनी ने जल्दबाजी में वापसी की तो चोट गंभीर हो सकती है और पूरा टूर्नामेंट खत्म हो सकता है।

फ्लेमिंग ने क्या संकेत दिए?

फ्लेमिंग ने साफ कहा कि धोनी खेलने के लिए बेताब हैं, लेकिन टीम कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। उन्होंने यह भी इशारा किया कि रिकवरी में उम्मीद से ज्यादा समय लग रहा है। यानी फैंस को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।

क्या खुद धोनी लेंगे आखिरी फैसला?

सीएसके मैनेजमेंट इस मामले में पूरी तरह धोनी पर निर्भर है। कोच ने कहा कि अंतिम फैसला वही लेंगे। टीम और फिजियो सिर्फ उनकी रिकवरी पर नजर रख रहे हैं और हर कदम पर सपोर्ट कर रहे हैं।

ग्राउंड पर क्या कर रहे हैं धोनी?

मैच से बाहर रहने के बावजूद धोनी पूरी तरह निष्क्रिय नहीं हैं। वह नेट्स में लगातार बल्लेबाजी अभ्यास कर रहे हैं, थ्रो-डाउन खेल रहे हैं और धीरे-धीरे फिटनेस बढ़ा रहे हैं। हाल ही में उन्हें दौड़ लगाते और विकेटकीपिंग ग्लव्स के साथ भी देखा गया।

CSK और फैंस पर कितना असर?

धोनी की गैरमौजूदगी टीम के संतुलन पर साफ असर डाल रही है। फैंस हर मैच में उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन हर अपडेट उम्मीद को थोड़ा और पीछे धकेल रहा है। IPL 2026 में उनकी वापसी अब सिर्फ फिटनेस नहीं, टाइमिंग की भी लड़ाई बन गई है।

Related to this topic: