Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > खेल

मोहम्मद शमी की मैदान पर होगी वापसी, ईशान किशन को मिली कप्तानी, अभिमन्यु ईश्वरन बने उपकप्तान

मोहम्मद शमी की मैदान पर होगी वापसी, ईशान किशन को मिली कप्तानी, अभिमन्यु ईश्वरन बने उपकप्तान

मोहम्मद शमी की मैदान पर होगी वापसी ईशान किशन को मिली कप्तानी अभिमन्यु ईश्वरन बने उपकप्तान

Duleep Trophy 2025: दलीप ट्रॉफी 2025 के लिए ईस्ट जोन ने अपनी टीम का ऐलान किया है, जिसमें तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी को भी शामिल किया गया है। शमी पिछले कुछ समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी नहीं खेल पाए थे। उम्मीद की जा रही थी कि वह इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में चुने जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब उन्हें दलीप ट्रॉफी के ज़रिए मैदान पर वापसी का मौका मिला है।

ईशान किशन को मिली कमान

दलीप ट्रॉफी 2025 के लिए ईस्ट जोन ने 1 अगस्त को अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस स्क्वाड की कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन को सौंपी गई है। हाल ही में ईशान किशन ने काउंटी चैंपियनशिप डिविज़न वन में नॉटिंघमशायर की ओर से खेलते हुए दो अर्धशतक जमाए थे, जिससे उनका फॉर्म चयनकर्ताओं की नज़रों में आया।

टीम में अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी की भी वापसी हुई है, जो लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे। उनके अलावा स्क्वाड में आकाश दीप, मुकेश कुमार और रियान पराग जैसे अहम खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। वहीं अभिमन्यु ईश्वरन को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है।

14 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका

दलीप ट्रॉफी 2025 के लिए ईस्ट जोन की घोषित टीम में 14 वर्षीय प्रतिभाशाली बाएं हाथ के बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी को रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में जगह दी गई है। अपने आक्रामक खेल और शुरुआती उम्र में शानदार प्रदर्शन के चलते वैभव वर्ल्ड क्रिकेट में ध्यान खींच चुके हैं। उनके साथ आशीर्वाद स्वैन, मुख्तार हुसैन और राहुल सिंह को भी रिजर्व प्लेयर्स के रूप में टीम में शामिल किया गया है।



Related to this topic: