Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > खेल

MI ने रोका रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का विजयरथ, 4 विकेट से दर्ज की शानदार जीत...

MI ने रोका रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का विजयरथ, 4 विकेट से दर्ज की शानदार जीत...

mi ने रोका रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का विजयरथ 4 विकेट से दर्ज की शानदार जीत

WPL 2025 MI vs RCB Highlights: वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 के सातवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 4 विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ MI ने आरसीबी के विजयी अभियान पर ब्रेक लगा दिया। आखिरी ओवर तक चले इस मैच में मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 50 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि अमनजोत कौर ने 34 रन बनाकर नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाई।

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। शुरुआती झटकों के बावजूद आरसीबी बड़ी पारी बनाने में सफल रही। टीम के लिए एलिस पेरी ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। वहीं उन्होंने 43 गेंदों में 81 रनों की तूफानी पारी खेली जिसमें 11 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

 इस शानदार इनिंग के साथ पेरी WPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बनने से सिर्फ 32 रन दूर हैं। मुंबई के खिलाफ खेली गई इस 81 रन की पारी के दौरान उन्होंने अपने WPL करियर का छठा अर्धशतक पूरा किया।

RCB का विजयी सिलसिला थमा

WPL 2025 में अब तक अजेय रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर जीत की हैट्रिक लगाने से चूक गई। अपने पहले दो मुकाबलों में आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात जायंट्स को 6 विकेट से और दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया था। हालांकि, मुंबई इंडियंस के खिलाफ 4 विकेट से मिली हार ने उसके लगातार तीसरी जीत के सपने को तोड़ दिया। इस मुकाबले में एलिस पेरी की 81 रनों की दमदार पारी पर मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर के अर्धशतक ने पानी फेर दिया।