Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > खेल

मेघालय बनेगा 39वें राष्ट्रीय खेलों का मेज़बान, खेल ध्वज सौंपने की तैयारी...

मेघालय बनेगा 39वें राष्ट्रीय खेलों का मेज़बान, खेल ध्वज सौंपने की तैयारी...

मेघालय बनेगा 39वें राष्ट्रीय खेलों का मेज़बान खेल ध्वज सौंपने की तैयारी

National Games: अगले 39वें राष्ट्रीय खेल 2027 में फरवरी या मार्च के बीच मेघालय में आयोजित होंगे। इस बारे में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष, डॉ. पीटी उषा ने मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा को एक पत्र भेजकर सूचना दी है। मेघालय को राष्ट्रीय खेलों की मेज़बानी मिलना पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए एक अहम उपलब्धि मानी जा रही है। मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने इसे राज्य के लिए गर्व का विषय बताया है और सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है। आगामी मेज़बान के रूप में उन्हें उत्तराखंड के हल्द्वानी में राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में आमंत्रित किया गया है जहां खेलों का ध्वज उन्हें सौंपा जाएगा।

 उत्तराखंड की मेज़बानी की सराहना

भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पीटी उषा ने राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में राज्य ओलंपिक संघ और राष्ट्रीय खेल महासंघ के अधिकारियों से मुलाकात की। इस बैठक के दौरान 38वें राष्ट्रीय खेलों की प्रगति पर चर्चा की गई। पीटी उषा ने उत्तराखंड की मेज़बानी और खेलों के सफल आयोजन की सराहना की साथ ही यह भी कहा कि राज्य को खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।

भविष्य के आयोजनों को बेहतर बनाने के लिए सुझाव

बैठक में खेल आयोजन के दौरान सामने आई कुछ चुनौतियों पर भी चर्चा की गई साथ ही उपस्थित सदस्यों ने भविष्य के आयोजनों को बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव दिए। इस बैठक में आईओए की विभिन्न उप-समितियां और गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी के सदस्य भी मौजूद थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य भारत में खेलों की संरचना को और अधिक मजबूत करना था।

Related to this topic: