Breaking News
  • चांदी ₹9,658 गिरकर ₹2.36 लाख किलो पर आई: 10 दिन में ₹27 हजार की गिरावट; सोना ₹4,090 टूटा, 10 ग्राम की कीमत ₹1.48 लाख
  • पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की: 11 बच्चों समेत 13 की मौत, 14 महिलाएं घायल
  • हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर, फिटनेस टेस्ट के दौरान चोट लगी
  • ईरान का बहरीन, कुवैत, जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर हमला, अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई
  • ममता बनर्जी की करीबी रहीं सुष्मिता देव ने बुधवार को राज्यसभा सांसद से इस्तीफा दिया

होम > खेल

Pollard Fined In IPL

मैच जीता मुंबई ने, लेकिन कोच पोलार्ड पर टूट पड़ा BCCI का एक्शन, जानें मामला

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के बाद मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कैरोन पोलार्ड पर BCCI ने बड़ा एक्शन लिया है। आचार संहिता उल्लंघन मामले में उन पर जुर्माना लगाया गया।


मैच जीता मुंबई ने लेकिन कोच पोलार्ड पर टूट पड़ा bcci का एक्शन जानें मामला

Fine On Kieron pollard |

मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की, लेकिन मैच खत्म होने के बाद टीम के बल्लेबाजी कोच कैरोन पोलार्ड विवादों में घिर गए। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने उन पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए जुर्माना लगा दिया है। मामला मैच के आखिरी ओवरों का बताया जा रहा है। जब मुकाबला बेहद तनावपूर्ण मोड़ पर पहुंच गया था। इसी दौरान पोलार्ड का व्यवहार चौथे अंपायर के साथ विवाद का कारण बना। अब BCCI की कार्रवाई के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है।

हालांकि मुंबई इंडियंस ने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की। लेकिन डगआउट में दिखा तनाव टीम की जीत पर भी भारी पड़ता नजर आया।

चौथे अंपायर से बहस पड़ी भारी

आईपीएल की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि कैरोन पोलार्ड ने दूसरी पारी के 19वें ओवर के दौरान चौथे अंपायर के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया। यह मामला आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 के तहत दर्ज किया गया। यह मैच के दौरान अभद्र भाषा के इस्तेमाल से जुड़ा है।

 इस उल्लंघन के लिए पोलार्ड पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। साथ ही उन्हें एक डिमेरिट अंक भी दिया गया। मैच रेफरी पंकज धर्माणी ने यह फैसला सुनाया। पोलार्ड ने अपनी गलती स्वीकार कर सजा भी मान ली।

201 रन के दबाव में बढ़ा तनाव

मुंबई इंडियंस के सामने 201 रन का बड़ा लक्ष्य था। मैच आखिरी ओवरों तक पहुंच चुका था और दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद कड़ा हो गया था। ऐसे समय में डगआउट का दबाव भी साफ दिखाई दे रहा था। माना जा रहा है कि इसी तनाव के बीच पोलार्ड अपना आपा खो बैठे। हालांकि आईपीएल ने विवाद की पूरी वजह सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन मैच के दौरान बढ़ते तनाव को इसकी अहम वजह माना जा रहा है।

तिलक वर्मा ने पलटा पूरा मैच

जहां एक तरफ पोलार्ड विवादों में रहे, वहीं दूसरी ओर युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से मैच का रुख बदल दिया। तिलक ने सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए और मुंबई इंडियंस को यादगार जीत दिलाई। दबाव की स्थिति में उन्होंने बेहद आक्रामक लेकिन संयमित बल्लेबाजी की। उनकी पारी में छह चौके और छह छक्के शामिल रहे। उन्होंने शेरफेन रदरफोर्ड के साथ अहम साझेदारी की, जिसने टीम को मुकाबले में बनाए रखा।

106 मीटर का छक्का बना टर्निंग पॉइंट

मैच का सबसे बड़ा मोमेंट तब आया जब तिलक वर्मा ने युजवेंद्र चहल की गेंद पर 106 मीटर लंबा छक्का जड़ दिया। इस शॉट के बाद मुकाबले का दबाव पंजाब किंग्स पर चला गया। रदरफोर्ड के आउट होने के बाद भी तिलक अंत तक डटे रहे। उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। आखिर में विल जैक्स ने 10 गेंदों में तेज 25 रन बनाकर मुंबई इंडियंस की जीत पक्की कर दी। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ की रेस में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली, लेकिन पोलार्ड पर लगा जुर्माना अब टीम के लिए अलग चर्चा का विषय बन गया है।

Related to this topic: