Breaking News
  • MP-UP में तापमान 40°C पार, हीट स्ट्रोक का अलर्ट: उत्तराखंड में बारिश का यलो अलर्ट
  • मिडिल ईस्ट जंग का 15वां दिन:अमेरिकी दूतावास पर अटैक, हमास की अपील, पड़ोसी देशों पर हमला न करे ईरान
  • वीकेंड पर भी चल सकती है संसद? सरकार ने दिया प्रस्ताव, अब विपक्ष के फैसले का इंतजार
  • ईरान-इजराइल जंग के बीच भारत को राहत: होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरेंगे LPG के 2 टैंकर
  • 1 अप्रैल से बढ़ेगी FASTag एनुअल पास की कीमत, अब 3,075 रुपये देने होंगे
  • केंद्र ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया, 170 दिन बाद जोधपुर जेल से रिहाई
  • रामनवमी की तैयारियों की समीक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

होम > खेल

Kevin Pietersen quits Delhi Capitals mentor

IPL से पहले दिल्ली को झटका: केविन पीटरसन ने छोड़ी मेंटर की भूमिका, अब कमेंट्री बॉक्स में दिखेंगे

IPL 2026 से पहले केविन पीटरसन ने दिल्ली कैपिटल्स की मेंटरशिप छोड़ दी है। उन्होंने कहा कि इस भूमिका के लिए पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे, हालांकि टूर्नामेंट के दौरान वह कमेंट्री बॉक्स में नजर आएंगे।


ipl से पहले दिल्ली को झटका केविन पीटरसन ने छोड़ी मेंटर की भूमिका अब कमेंट्री बॉक्स में दिखेंगे

Kevin petersion |

नई दिल्ली। IPL 2026 शुरू होने से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। टीम के मेंटर रहे केविन पीटरसन ने अपनी जिम्मेदारी छोड़ने का फैसला कर लिया है।

शनिवार को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि इस भूमिका को निभाने के लिए जितना समय और ध्यान चाहिए। फिलहाल वह उतना समय नहीं दे पाएंगे। ऐसे में मेंटरशिप जारी रखना ठीक नहीं होगा।

हालांकि, पीटरसन ने टीम और खिलाड़ियों को नए सीजन के लिए शुभकामनाएं भी दीं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि वह इंडियन प्रीमियर लीग से दूर नहीं जा रहे। वह अब नए अंदाज और किसी दूसरी भूमिका में फैंस को दिखाई देंगे।

IPL 2025 से पहले बने थे दिल्ली के मेंटर

पीटरसन को IPL 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का मेंटर बनाया गया था। उस समय उम्मीद थी कि उनका अनुभव टीम के युवा खिलाड़ियों के लिए काफी काम आएगा। लेकिन पिछले सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। दिल्ली ने 14 में से 7 मुकाबले जीते, और अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रही। ऑफ की रेस तक पहुंचकर भी टीम अंतिम चार में जगह नहीं बना सकी, यही बात कई क्रिकेट विशेषज्ञों ने भी नोटिस की।

बतौर खिलाड़ी भी दिल्ली से रहा खास रिश्ता

दिल्ली फ्रेंचाइजी से पीटरसन का रिश्ता नया नहीं है। वह बतौर खिलाड़ी भी इस टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उस समय टीम का नाम दिल्ली डेयरडेविल्स था। पीटरसन ने दिल्ली के लिए 19 मैच खेले और 599 रन बनाए। 2012 के सीजन में उनकी मौजूदगी में टीम प्लेऑफ तक पहुंची थी, लेकिन खिताब नहीं जीत सकी। वहीं, 2014 का सीजन दिल्ली के लिए निराशाजनक रहा और टीम लीग स्टेज से ही बाहर हो गई।

IPL में 5 सीजन खेले, तीन टीमों का हिस्सा रहे

पीटरसन IPL में कुल पांच सीजन खेल चुके हैं और तीन अलग-अलग टीमों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने 17 मुकाबलों में कप्तानी भी की। 2009 में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी संभाली थी, जबकि 2014 में दिल्ली डेयरडेविल्स की कमान उनके हाथों में रही। अपने आक्रामक अंदाज और अनोखे शॉट्स की वजह से पीटरसन IPL में हमेशा चर्चा में रहे, फैंस को उनका खेल खूब पसंद आता था।

IPL 2026 में कमेंट्री करते दिखेंगे

हालांकि दिल्ली कैपिटल्स की मेंटरशिप छोड़ने के बाद भी पीटरसन IPL से दूर नहीं होंगे। उन्होंने कहा है कि वह IPL 2026 के दौरान कमेंट्री बॉक्स में दिखाई देंगे। यानी मैदान के किनारे नहीं, लेकिन माइक के पीछे से वह टूर्नामेंट का हिस्सा बने रहेंगे।

28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026

इस बार इंडियन प्रीमियर लीग का नया सीजन 28 मार्च से शुरू होगा। पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मैच 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जॉयन्ट्स के खिलाफ Ekana Cricket Stadium में खेलेगी। 
दिल्ली का पहला होम मैच 4 अप्रैल को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ होगा।  अब देखना होगा कि नए सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स अपनी सपोर्ट स्टाफ रणनीति में क्या बदलाव करती है।

Related to this topic: