Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > खेल

टेस्ट सीरीज के बीच करुण नायर का बड़ा फैसला, अचानक बदली घरेलू टीम

टेस्ट सीरीज के बीच करुण नायर का बड़ा फैसला, अचानक बदली घरेलू टीम

टेस्ट सीरीज के बीच करुण नायर का बड़ा फैसला अचानक बदली घरेलू टीम

Karun Nair: करुण नायर ने अपनी घरेलू टीम कर्नाटक में लौटने का फैसला निजी कारणों से लिया है। दो सीजन तक विदर्भ की ओर से खेलने के बाद अब वे फिर से कर्नाटक की जर्सी में नजर आएंगे। खराब फॉर्म के चलते टीम से बाहर होने के बाद उन्होंने 2023 में विदर्भ का रुख किया था, लेकिन अब आगामी डोमेस्टिक सीज़न में वह फिर से कर्नाटक के लिए मैदान में उतरने को तैयार हैं। 

तीन साल बाद कर्नाटक में वापसी

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, करुण नायर ने व्यक्तिगत कारणों के चलते एक बार फिर कर्नाटक की टीम में वापसी की है। उन्हें इसके लिए NOC (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) भी मिल चुका है। नायर लगभग तीन साल बाद कर्नाटक के लिए खेलते नजर आएंगे।

उन्होंने 2022-23 में कर्नाटक छोड़कर विदर्भ की ओर रुख किया था, जहां उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया। रणजी ट्रॉफी के एक सीजन में उन्होंने 863 रन बनाए। वहीं विजय हजारे ट्रॉफी में भी 779 रन ठोके। अब सभी की नजर इस बात पर होगी कि वह आगामी घरेलू सत्र में कर्नाटक के लिए कैसा प्रदर्शन करते हैं।

फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए क्रिकेट में करुण नायर के आंकड़े

करुण नायर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अब तक 119 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 48.86 की शानदार औसत से 8601 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 24 शतक निकले हैं।

लिस्ट ए क्रिकेट (50 ओवर फॉर्मेट) में भी नायर का प्रदर्शन कमाल का रहा है। उन्होंने 107 मैचों में 41.15 की औसत से कुल 3128 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम 8 शतक दर्ज हैं। 

Related to this topic: