Vaibhav Suryavanshi Likely In 2nd T20I Vs NZ

Vaibhav In T20 NZ: ईशान किशन चोट से बाहर, दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका!

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में ईशान किशन चोटिल हो गए और टीम से बाहर हो गए। बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने दूसरे मैच में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलने के संकेत दिए हैं।

By : संजय चतुर्वेदी
Vaibhav In T20 NZ: ईशान किशन चोट से बाहर, दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका!

will vaibhav replace injured Ishan Kishan

क्रिकेट। भारत और न्यूजीलैंड के बीच शनिवार को दूसरा टी20 खेला जाना है और उससे पहले टीम इंडिया को झटका लगा है। ओपनर ईशान किशन पहले मैच में चोटिल हो गए और अब सीरीज से बाहर हैं। इसी के साथ वैभव सूर्यवंशी के लिए प्लेइंग इलेवन का दरवाजा खुलता दिख रहा है। बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने भी इसका इशारा दे दिया है।

ईशान को जांघ में लगी चोट

गुरुवार को हुए पहले टी20 में ईशान की दाईं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। बीसीसीआई ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। बोर्ड के मुताबिक उन्हें दाईं तरफ की एडडक्टर मांसपेशियों में हल्की चोट है। ये मांसपेशियां जांघ के अंदरूनी हिस्से में होती हैं। बोर्ड ने बताया कि मेडिकल टीम उनकी हालत पर नजर रखे हुए है। हालांकि ठीक होने में कितना वक्त लगेगा, इस पर कोई जानकारी नहीं दी गई।

ईशान की जगह कुशाग्र टीम में

ईशान की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया गया है। कुशाग्र पहले से क्राइस्टचर्च में भारत ए टीम के साथ मौजूद हैं। दूसरा टी20 भी इसी शहर में खेला जाएगा।

इस साल के टॉप स्कोरर थे ईशान

ईशान किशन आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज हैं। इस साल भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन भी उन्हीं के नाम हैं। एक जनवरी 2026 से अब तक उन्होंने 35 टी20 मैचों में 1159 रन बनाए हैं। पहले मैच में वे सिर्फ एक रन बना पाए थे।

वैभव के लिए खुला रास्ता

ईशान के बाहर होने से टॉप ऑर्डर में एक जगह खाली हो गई है। मौजूदा टीम में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी ही ऐसे बल्लेबाज हैं जो पहले तीन नंबर पर खेलते हैं। ऐसे में ईशान की जगह वैभव का दावा सबसे मजबूत माना जा रहा है। कोटक ने कहा है कि अगले मैच में उन्हें मौका दिया जा सकता है।

वैभव को छह मैचों से अपनी बारी का इंतजार है। वे भारत के लिए आखिरी बार एशियाड के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरे थे। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026