Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > खेल

आईपीएल अनिश्चित काल के लिए स्थगित, BCCI ने कहा - युद्ध के बीच क्रिकेट अच्छा नहीं लगता

आईपीएल अनिश्चित काल के लिए स्थगित, BCCI ने कहा - युद्ध के बीच क्रिकेट अच्छा नहीं लगता

आईपीएल अनिश्चित काल के लिए स्थगित bcci ने कहा - युद्ध के बीच क्रिकेट अच्छा नहीं लगता

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। पड़ोसी शहरों जम्मू और पठानकोट में हवाई हमले की चेतावनी के बाद गुरुवार को धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच रद्द होने के बाद से चल रहे संस्करण के भविष्य पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे थे। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा, "यह अच्छा नहीं लगता कि जब देश में युद्ध चल रहा हो, तब क्रिकेट चल रहा हो।" लीग का समापन 25 मई को कोलकाता में होना था।

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का सीधा असर अब क्रिकेट पर भी नजर आने लगा है। पाकिस्तान की ओर से हो रहे लगातार हमलों के बीच बीसीसीआई ने एक आपातकालीन बैठक बुलाई थी। सभी विदेशी खिलाड़ियों को स्वदेश लौटाए जाने की संभावना है। देर रात ही पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चल रहा मैच भी बीच में ही रद्द कर दिया गया था।

खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर बीसीसीआई का बड़ा कदम

दिल्ली और पंजाब के बीच मैच रद्द होने के बाद बीसीसीआई ने खिलाड़ियों और संबंधित स्टाफ की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अहम कदम उठाया है। शुक्रवार 9 मई को सभी खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और ब्रॉडकास्ट क्रू को धर्मशाला से निकाले जाने की खबर थी। बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

लाइट्स ऑफ होने के बाद खिलाड़ियों और फैंस को किया गया था बाहर

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चल रहे मैच को अचानक रद्द कर दिया गया था। 10.1 ओवर तक पंजाब की टीम ने एक विकेट खोकर 101 रन बना लिए थे, जिसमें प्रियांश आर्या ने 70 रन की शानदार पारी खेली। प्रभसिमरन सिंह 50 रन बनाकर नाबाद थे। खेल के बीच अचानक सभी फ्लडलाइट्स बंद कर दी गईं थी। जिसके बाद मैच रोका गया था।

Related to this topic: